चीन में मिली दुनिया की सबसे पुरानी टकसाल, 2600 साल पहले ढाला गया था दुनिया का सबसे पहला सिक्का

दुनिया की सबसे पुरानी टकसाल की खोज चीन में की गई है। इसकी शुरुआत 640 और 550 ईसा पूर्व के बीच हुई थी। करीब 2600 से अधिक साल पहले यहां पहला धातु का सिक्का बनाया गया है।

0 172

- Advertisement -

बीजिंग । दुनिया की सबसे पुरानी टकसाल की खोज चीन में की गई है। इसकी शुरुआत 640 और 550 ईसा पूर्व के बीच हुई थी। करीब 2600 से अधिक साल पहले यहां पहला धातु का सिक्का बनाया गया है।

पुरातत्वविदों का कहना है कि यह साइट ‘पहली धातु मुद्रा’ का बड़े पैमाने पर उत्पादन करने में सक्षम थी। यह खोज पैसे की उत्पत्ति के बारे में समझ बढ़ाने वाली है। खोजकर्ताओं ने झेंग राज्य के गुआनज़ुआंग शहर में खुदाई के दौरान इसकी खोज की।

शोधकर्ताओं को सिक्के के टुकड़े, धातु का मलबा और दर्जनों इस्तेमाल किए गए सिक्के के सांचे मिले हैं, जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि कारखाने का यह हिस्सा सिक्के बनाने वाली एक टकसाल थी।

जांच के नतीजों से पता चलता है कि टकसाल बेहद संगठित थी और स्पेड क्वाइन (कुदाल के सिक्के) का उत्पादन करती थी।

- Advertisement -

खुदाई करने वाली कुदाल जैसे आकार की वजह से इन सिक्कों को यह नाम मिला। कुदाल के सिक्के सबसे पुरानी ज्ञात चीनी धातु मुद्रा हैं और संभवतः दुनिया में पहली बार इनके 750-500 ईसा पूर्व के बीच ढाले जाने का अनुमान है।

221 ईसा पूर्व में चीन के पहले सम्राट ने इन्हें खत्म कर दिया था। इससे पहले झेंग और आसपास के क्षेत्रों में इनका इस्तेमाल किया जाता था।

अध्ययन के प्रमुख लेखक और झेंग्झौ विश्वविद्यालय के डॉ हाओ झाओ ने कहा कि गुआनज़ुआंग कारखाना लगभग 770 ईसा पूर्व शुरू हुआ था। पहले यह मुख्य रूप से जहाजों, हथियारों और उपकरणों का उत्पादन करती थी।

करीब 150 साल बाद इसमें कारखाने में सिक्के बनाने की गतिविधियां शुरू हुईं। गुआनज़ुआंग टकसाल के रेडियोकार्बन डेटिंग से पता चलता है कि यह 640-550 ईसा पूर्व के बीच कुछ समय के लिए शुरू हुई थी।

रिसर्चर्स को उम्मीद है कि हेनान प्रांत में स्थित यह नई साइट पैसे के इतिहास और इसके विकास के क्रम पर रोशनी डालेगी। पहले के रिसर्च दावा करते हैं कि सिक्कों को पहले व्यापारियों ने जारी किया था, जिससे व्यापार, परिवहन और पैसों का हिसाब करना बहुत आसान हो गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.