बंगाल में ठंड ने दी दस्तक, कई जिलों में तापमान 18 डिग्री से नीचे

नवंबर महीने की शुरुआत में ही बंगाल में ठंड ने दस्तक दे दी है।दक्षिण बंगाल के कई जिलों में तापमान 18 डिग्री के नीचे पहुंच गया

0 61

- Advertisement -

कोलकाता| नवंबर महीने की शुरुआत में ही बंगाल में ठंड ने दस्तक दे दी है। कोलकाता में भी सुबह के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग के सूत्रों के अुनसार, दो दिनों में तापमान 2 डिग्री तक कम हुआ है। काली पूजा की रात दक्षिण बंगाल के कई जिलों में तापमान 18 डिग्री के नीचे पहुंच गया था जिससे लोगों को ठंड का अनुभव हो रहा है। उत्तर बंगाल का तापमान 8 डिग्री के आस-पास है।

मौसम विभाग के सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को पुरुलिया व श्रीनिकेतन में तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय में पूरा इलाका कुहासे से ढंक जा रहा है। पश्चिमी जिलों में तापमान काफी कम हो जा रहा है, वहीं सप्ताह के अंत तक तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इधर, शनिवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हवा में अधिकतम आर्द्रता 93 प्रतिशत रही।

- Advertisement -

मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार, उत्तर बंगाल में तापमान काफी कम हो गया है। गुरुवार को दार्जिलिंग का तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि बारिश की कोई संभावना फिलहाल नहीं जतायी गयी है। इस सप्ताह ही दार्जिलिंग का तापमान और कम होने की संभावना है। ठंड बढ़ने के साथ ही सुबह के समय कुहासा भी बढ़ सकता है।

दक्षिण-पूर्व बंगोपसागर में बना निम्न दबाव अरब सागर की ओर चला गया है जो अगले 48 घण्टों में शक्ति बढ़ाते हुए उत्तर-पश्चिम की ओर अग्रसर होगा जो शक्तिशाली निम्न दबाव में बदलेगा। निम्न दबाव व उत्तर पूर्व मौसमी वायु के असर के कारण तमिलनाडू समेत दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.