तेज हुआ चक्रवाती तूफान आसनी , बढ़ रहा ओडिशा-आंध्र तट की ओर

बंगाल की खाड़ी में आया तूफान रविवार सुबह तेज होकर चक्रवाती तूफान में बदल गया है | इसकी रफ़्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक है जिसके और भी तेज होने की आशंका  है | चक्रवाती तूफान को आसनी नाम दिया गया है|

0 97

- Advertisement -

नई  दिल्ली | बंगाल की खाड़ी में आया तूफान रविवार सुबह तेज होकर चक्रवाती तूफान में बदल गया है | इसकी रफ़्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक है जिसके और भी तेज होने की आशंका  है | चक्रवाती तूफान को आसनी नाम दिया गया है|

यह वर्तमान में बंगाल की खाड़ी के ऊपर पुरी से 1100 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में स्थित है|

- Advertisement -

इधर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक चक्रवात लैंडफॉल नहीं करेगा क्योंकि सिस्टम के ओडिशा-आंध्र तट के समानांतर चलने की अधिक संभावना है। इसके पहले  IMD के महानिदेशक (DG), मृत्युंजय महापात्र ने कहा था, रास्ता 10 मई तक उत्तर-पश्चिम की ओर होगा और उसके बाद, यह समुद्र में उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर फिर से जाएगा। उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने के बाद समुद्र में सिस्टम कमजोर हो जाएगा।

चक्रवाती तूफान के कारण  10 मई की शाम के बाद गंजाम, गजपति, खोरधा, जगतसिंहपुर और पुरी जैसे तटीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो जाएगी। तटीय क्षेत्रों में, हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे और हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे तक होगी। अधिकतम हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटे होगी और हवा की स्थिति 11 मई तक जारी रहेगी और उसके बाद, यह कम होना शुरू हो जाएगी|

Leave A Reply

Your email address will not be published.