राजधानी का चढ़ा पारा, 38 डिग्री सेल्सियस के साथ भुवनेश्वर सबसे गर्म शहर

तापमान का स्तर धीरे-धीरे बढ़ने के साथ ही भुवनेश्वर ने सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया। बुधवार को यहां का पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो राज्य में अब तक का सबसे ज्यादा दिन का तापमान है।

0 185
Wp Channel Join Now

भुवनेश्वर। तापमान का स्तर धीरे-धीरे बढ़ने के साथ ही भुवनेश्वर ने सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया। बुधवार को यहां का पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो राज्य में अब तक का सबसे ज्यादा दिन का तापमान है। भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और ओडिशा के मैदानी इलाकों में राउरकेला में सबसे कम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 राजधानी में दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। भुवनेश्वर ने आखिरी बार 23 फरवरी, 2019 को पारा के स्तर में तेज वृद्धि देखी थी, जब दिन का तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 2020 में शहर में दिन का उच्चतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 26 फरवरी, 2021 को शहर में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस को छू गया था जो पिछले 58 वर्षों में फरवरी में सबसे अधिक है। 23 फरवरी, 1963 को 42.7 डिग्री सेल्सियस का सर्वकालिक उच्च रिकॉर्ड किया गया था।

 मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक राज्य भर में शुष्क मौसम की स्थिति बनी रहेगी और रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 27 फरवरी तक 35 डिग्री सेल्सियस और 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग के भुवनेश्वर कार्यालय ने कटक, खुर्दा, ढेंकानाल, जाजपुर और भद्रक जिलों में एक या दो स्थानों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिनों तक राज्य भर में शुष्क मौसम बना रहेगा। अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी में शहर में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.