मौसम विभाग ने ओडिशा में 13-15 अप्रैल तक के लिए जारी किया ‘हीट वेव’ अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय ने 13 से 15 अप्रैल तक आंतरिक ओडिशा के कुछ हिस्सों में 'हीट वेव' का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लू की स्थिति बने रहने की संभावना है। 

0 435
Wp Channel Join Now

भुवनेश्वर।  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय ने 13 से 15 अप्रैल तक आंतरिक ओडिशा के कुछ हिस्सों में ‘हीट वेव’ का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लू की स्थिति बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगे बताया कि अगले चार दिन में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम (दिन) तापमान भी 3 डिग्री सेल्सियस से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।

 गौरतलब है कि पिछले दो दिनों से राज्य के कई हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। सोमवार को झारसुगुड़ा और बारीपदा में अधिकतम तापमान क्रमश: 40.4 डिग्री सेल्सियस और 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, मंगलवार सुबह 11:30 बजे तक भुवनेश्वर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.