मानसून दक्षिण भारत से विदा, छत्तीसगढ़ में अब आएगी ठंडी हवा

दक्षिण भारत के शेष राज्यों से भी दक्षिण-पश्चिम मानसून-2021 सोमवार को लौट गया। दक्षिण भारत में मानसूनी गतिविधियों से छत्तीसगढ़ में भी नमी वाली हवा आती है,

0 36
Wp Channel Join Now

रायपुर| दक्षिण भारत के शेष राज्यों से भी दक्षिण-पश्चिम मानसून-2021 सोमवार को लौट गया। दक्षिण भारत में मानसूनी गतिविधियों से छत्तीसगढ़ में भी नमी वाली हवा आती है, इसलिए रात का तापमान नहीं बढ़ता। दक्षिण से मानसून लौटने के बाद अब प्रदेश में उत्तर से लगातार ठंडी हवा आने का रास्ता भी साफ हो गया।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अब छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिन तक मौसम शुष्क रहेगा और उत्तर से आने वाली ठंडी हवा के कारण रात के तापमान में लगातार कमी आने लगेगी, अर्थात ठंड का मौसम जल्दी शुरू हो जाएगा। मौसम विज्ञान विभाग दिल्ली ने देश से मानसून के पूरी तरह से लौटने की घोषणा सोमवार को कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.