छत्तीसगढ़ में कोरोना के आंकड़े चिंताजनक

0 42

- Advertisement -

रायपुर|  छत्तीसगढ़ में कोरोना के आंकड़े चिंताजनक होते जा रहे है। बढ़ते आंकड़ों ने केंद्र और राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दे है। इसी बीच 26 मार्च को  छत्तीसगढ़ में कोरोना के 2665 नए आंकड़े की पृष्ठि की गई है।

छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा दुर्ग में 988 रायपुर में 689 और राजनांदगांव में 178 नए मामले मिले है। बता दें कोरोना के साथ ही छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत भी लगातार जारी है। एक दिनी मौत के मामले में देश में तीसरे पायदान पर आ चुके राज्य में कल 22 लोगों की मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने twitwer पर जानकारी साझा की है|

- Advertisement -

बता दें देश के पांच राज्यों-महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना के दैनिक नए मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी कि  बीते 24 घंटे में कोरोना के 59,118 नए मामले सामने आए। इसमें महाराष्ट्र ने 35,952 का योगदान दिया, इसके बाद पंजाब में 2,661 कर्नाटक में 2,523 नए मामले सामने आए।

देश के कुल सक्रिय मामलों में तीन राज्य – महाराष्ट्र, केरल और पंजाब का 73.64 प्रतिशत है।

भारत में कुल 1,12,64,637 लोग अब तक रिकवर हो चुके हैं। राष्ट्रीय रिकवरी रेट 95.09 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में कुल 32,987 रिकवरी दर्ज की गई। जबकि 257 लोगों पिछले 24 घंटों में महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई हार गए।

छह राज्यों में नई मौतों का प्रतिशत 78.6 है। महाराष्ट्र में 111 लोगों की मौत हुई और इसके बाद पंजाब में 43 लोगों की इस महामारी से मौत हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.