डरावने होने लगे कोरोना के आंकड़े, 1 दिन में 41 हजार  

0 51

- Advertisement -

नई दिल्ली | भारत में कोरोनावायरस मामलों के आंकड़े एक बार फिर डरावने होने लगे है|  पिछले साल 2 नवंबर को एक दिन में मामले 45 हजार पहुंचा था| अब मार्च में ही जहाँ नवंबर के बाद से अब तक के सबसे ज्यादा करीब 41 हजार मामले दर्ज हुए। वहीँ 188 लोगों की मौत भी हुई| देश के महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और छत्तीसगढ़ में दैनिक मामलों की संख्या में वृद्धि देखने को मिल रही है।

भारत में पिछले 24 घंटों में 40,953 मामले सामने आए हैं, जिससे अब मामलों की कुल संख्या शनिवार को 1,15,55,284 हो गई है। इससे पहले 28 नवंबर को 41,810 मामले दर्ज हुए थे। यह दसवां दिन है जब देश में कोविड के मामलों में लगातार वृद्धि जारी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और छत्तीसगढ़ में दैनिक मामलों की संख्या में वृद्धि देखने को मिल रही है।

- Advertisement -

इधर पिछले 24 घंटों में 188 लोगों की मौत भी हुई है। कोरोना के कारण देश में अब तक 1,59,558 लोग मौत के मुंह में जा चुके हैं। मामलों और मौतों के अलावा सक्रिय मामलों की संख्या भी डराने वाली है, जो कुछ ही दिनों में बढ़कर 2,88,394 पर पहुंच गई है।

वहीं 24 घंट में 23,653 रोगियों के डिस्चार्ज होने के बाद अब तक कुल 1,11,07,332 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।

शुक्रवार को देश में कुल 10,60,971 कोरोना परीक्षण किए गए। इस दौरान शुक्रवार को देश में कुल 10,60,971 कोरोना परीक्षण किए गए।

कोविशील्ड और कोवैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद 16 जनवरी से शुरू हुए सामूहिक टीकाकरण के बाद से अब तक में 4.20 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं। वहीं शुक्रवार को एक ही दिन में 18.16 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज दिए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.