बस्तर में एक ही दिन में 25 कोरोना पॉजिटिव

0 46

- Advertisement -

जगदलपुर| बस्तर में एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है| आज 25 मार्च को एक ही दिन में 25 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं| लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले में धारा 144 लगा दी है

सावधानी नहीं बरतने का ही नतीजा है| कोरोना केस लगातार सामने आ रहे हैं लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने की हिदायत देने के बाद भी सचेत नहीं हो रहे हैं|

इसी का ही नतीजा है लगातार बस्तर में कोरोना केसेस बढ़ रहे हैं|

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आज के बुलेटिन में बस्तर में कुल 25 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि की गई है| अब तक बस्तर में 8833 कोरोना के केस दर्ज हुए हैं| 8649 मरीज ठीक चुके हैं जबकि 90 लोग इस महामारी में जान को गंवा चुके हैं|

एक्टिव मरीजों की संख्या कुल 104 हैं|

- Advertisement -

बस्तर में लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले में धारा 144 लगा दी है बावजूद इसके लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं|

होली के पर्व को देखते हुए लोगों को एक जगह इकट्ठा ना होने की हिदायत भी दी गई है साथ ही जिला प्रशासन ने कई नियम बनाए हैं|

लॉकडाउन खुलने के बाद से ही लोग कोरोना के खतरे  को भूल गए जिसका नतीजा अब देखने को मिल रहा है|

बस्तर कलेक्टर रजत बंसल लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है इसलिए कोविड-19 के नियमों का पालन जरूर करें|

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा मास्क लगाकर ही नहीं निकले|

आवश्यकता पड़ने पर ही लोग घरों से निकले साथ ही लगातार साबुन से हाथ धोते रहें और सैनिटाइज का प्रयोग भी करते रहें|

Leave A Reply

Your email address will not be published.