भारत में कोविड संक्रमण स्तर दिसंबर के स्तर पर लौटा

0 21

- Advertisement -

नई दिल्ली | भारत में कोविड संक्रमण स्तर दिसंबर के स्तर में वापस आ गया है| शनिवार को नए कोविड-19 मामलों की जबरदस्त वृद्धि इस वर्ष अब तक की देश की सबसे अधिक वृद्धि हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार,  शनिवार को शुक्रवार के मुकाबले आठ फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज करते हुए 24,882 मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटों में 140 मौतें भी हुईं। इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,13,33,728 हो गई जबकि देश में अब तक 1,58,446 लोग जान गंवा चुके हैं।

देश में संक्रमण स्तर दिसंबर के स्तर में वापस आ गया है क्योंकि यह एक सप्ताह के भीतर 1.55 से बढ़कर यह 1.78 प्रतिशत हो गया।

पिछले चार दिनों में, मौतों की संख्या में वृद्धि हुई है, जो पहले 100 से कम के आसपास दर्ज होती थी।

भारत ने शुक्रवार को 22,885 नए कोविड-19 मामले और 117 मौतें दर्ज की थी। गुरुवार को, 22,854 मामलों और 126 मौतों को दर्ज किया था और बुधवार को 17,921 मामलों और 133 मौतों को दर्ज किया था।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में मौजूद सक्रिय मामलों की संख्या 2,02,022 है।

- Advertisement -

एक दिन में 19,957 मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ, अब तक 1,09,73, 260 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

देश में कोरोना मामलों की संख्या में वृद्धि, जो अब तक महाराष्ट्र और पंजाब तक सीमित थी, अब कई अन्य राज्यों में दिखाई देने लगी है।

दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों में हाल के सप्ताहों में समान वृद्धि दर रही है।

नीती आयोग (स्वास्थ्य) के सदस्य वी.के. पॉल ने गुरुवार को कहा था कि महाराष्ट्र में स्थिति चिंताजनक है क्योंकि राज्य के कई हिस्सों में सख्त लॉकडाउन की वापसी हो गई है। हालांकि, महाराष्ट्र अकेला नहीं है।

मंत्रालय ने यह भी बताया कि शुक्रवार को 8,40,635 नमूनों का परीक्षण किया गया। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआई) द्वारा अब तक किए 22,58,39,273 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

भारत  में लोगों को कोरोना वैक्सीन की 2,82,18,457 खुराक दी जा चुकी है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.