भारत में लगातार तीसरे दिन 4 लाख से अधिक नये मामले,4 हजार से ज्यादा मौत

भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और भारत में एक दिन में करीब 4 हजार से अधिक कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। लगातार तीसरे दिन देश में 4 लाख से अधिक कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में शुक्रवार को कोरोना के रिकॉर्ड 4,01,228 नए मामले सामने आए। इसके बाद संक्रमण के कुल मामले 2,18,86,611 हो गए, जबकि देश में 37 लाख से अधिक मरीज अब भी इस बीमारी की चपेट में हैं

0 59

- Advertisement -

 नई दिल्ली|  भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और भारत में एक दिन में करीब 4 हजार से अधिक कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। लगातार तीसरे दिन देश में 4 लाख से अधिक कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में शुक्रवार को कोरोना के रिकॉर्ड 4,01,228 नए मामले सामने आए। इसके बाद संक्रमण के कुल मामले 2,18,86,611 हो गए, जबकि देश में 37 लाख से अधिक मरीज अब भी इस बीमारी की चपेट में हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले चौबीस घंटे में चार लाख से भी ज्यादा कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। चौबीस घंटे में 4.01 लाख कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इसी दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 4,187 लोगों ने जान गवाई।

देश में पिछले 24 घंटे में 4194 लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,38,268 हो गई है। लगातार बढ़ते मामलों के बीच सक्रिय मरीजों की संख्या 37,21,779 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.96 प्रतिशत है। जबकि, देश में स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर घटकर 81.95 प्रतिशत हो गई है। बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 1,79,17,085 हो गई है, जबकि बीमारी से मरने वालों की दर 1.09 फीसदी दर्ज की गई।

आंध्र प्रदेश में  शुक्रवार को दर्ज आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण की वजह से 73 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। राज्य में इस दौरान कोरोना के 17,188 नए मामले दर्ज किए गए हैं। प्रदेश में अब संक्रमण की वजह से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 8,519 तक पहुंच गई है। वहीं कोरोना के कुल मामलों की संख्या 12,45,374 तक पहुंच चुकी है।

राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, राज्य में सरकारी और निजी प्रयोगशालाओं ने 24 घंटे की अवधि के दौरान (शुक्रवार की सुबह 10 बजे तक) 1,00,424 नमूनों का परीक्षण किया। राज्य में अब तक कुल 1,71,60,870 परीक्षण किए जा चुके हैं।

- Advertisement -

पिछले 24 घंटों के दौरान यहां 12,749 लोग वायरस से ठीक हुए हैं। इसके साथ ही रिकवरी की कुल संख्या 10,50,160 हो गई है।

राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 1,86,695 है।

देश के  छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कोरोना से 208 नई मौतों के साथ अब तक का मौतों का आंकड़ा 10 हजार पार कर गया| वहीं 13628 नए मरीज के साथ संक्रमित लोगों का आंकड़ा 8 लाख से आगे निकल गया है| छत्तीसगढ़ में हर रोज नये मरीज 10 हजार से ज्यादा मिल रहे हैं|

प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 131245 हो गए हैं। आज 13628 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई, वहीं 13039 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.