मई में 5 वीं बार कोविड मामलों ने 4 लाख का आंकड़ा पार किया

एक मई के बाद यह  5 वीं बार है जब भारत के नए कोविड मामलों ने 4 लाख का आंकड़ा पार किया है। इसके पहले शुक्रवार को, भारत ने सबसे अधिक 4,14,188 मामले दर्ज किए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 17 दिनों में भारत की दैनिक कोविड टैली में तीन लाख से अधिक मामले आए हैं और पिछले 11 दिनों में 3,000 से अधिक हताहतों की संख्या दर्ज की गई है।

0 37

- Advertisement -

नई दिल्ली | एक मई के बाद यह  5 वीं बार है जब भारत के नए कोविड मामलों ने 4 लाख का आंकड़ा पार किया है। इसके पहले शुक्रवार को, भारत ने सबसे अधिक 4,14,188 मामले दर्ज किए थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 17 दिनों में भारत की दैनिक कोविड टैली में तीन लाख से अधिक मामले आए हैं और पिछले 11 दिनों में 3,000 से अधिक हताहतों की संख्या दर्ज की गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि 9 मई के पिछले 24 घंटों में 4,03,738 नए कोविड मामलों के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 2,22,96,414 हो गई है।
पिछले 17 दिनों में भारत की दैनिक कोविड टैली में तीन लाख से अधिक मामले आए हैं और पिछले 11 दिनों में 3,000 से अधिक हताहतों की संख्या दर्ज की गई है।

भारत में अब कोविड 19 के 37,36,648 सक्रिय मामले और 2,42,362 मौतों के साथ कपल टैली 2,22,96,414 है।

- Advertisement -

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 3,86,444 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है, जबकि 1,83,17,404 लोग अब तक कोविड से ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 20,23,532 लोगों को टीका लगाए जाने के साथ ही देश में अब तक कुल 16,94,39,663 लोगों को टीका लगाया गया है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार, कोविड 19 के लिए 30,22,75,471 नमूनों का परीक्षण 8 मई तक किया गया है। इनमें से 18,65,428 नमूनों का शनिवार को परीक्षण किया गया।

छत्तीसगढ़ में 8 मई वार को सिर्फ 24 घंटों में 223 संक्रमितों की मौत हो गई। प्रदेश के अब तक प्रदेश में 10 हजार 381 संक्रमित लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में 12 हजार 239 नए कोरोना संक्रमित मिले। अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 30 हजार 859 हो चुकी है। राज्य में शनिवार को 61 हजार 914 सैंपल जांचे गए। सरकार के मुताबिक पिछले 1 साल में सैंपल टेस्टिंग का ये सबसे बड़ा आंकड़ा है। शनिवार को ठीक होने वालों की संख्या 11 हजार 641 रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.