देश में बीते 24 घंटों में 1,27,952 नए कोरोना मामले,1,059 पीड़ितों की मौत

  देश में बीते चौबीस घंटों में 1,27,952 नए कोरोना मामले  मिले और 1,059 पीड़ितों की मौत हुई। इस दौरान 2,30,814 लोग ठीक हुए, जिससे अब तक रिकवर होने वालों का आंकड़ा 4,02,47,902 पर पहुंच गया।

0 46
Wp Channel Join Now

नई दिल्ली|  देश में बीते चौबीस घंटों में 1,27,952 नए कोरोना मामले  मिले और 1,059 पीड़ितों की मौत हुई। इस दौरान 2,30,814 लोग ठीक हुए, जिससे अब तक रिकवर होने वालों का आंकड़ा 4,02,47,902 पर पहुंच गया। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 95.64 प्रतिशत है ।  13,31,648  सक्रिय मरीजों का  इलाज जारी है।

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय के मुताबिक दैनिक सक्रिय मामलों की दर 7.98 प्रतिशत है। साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 11.21 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 2,30,814 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,02,47,902 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 95.64 प्रतिशत है।

अब तक 73.79 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 16,03,856 जांच की गई| राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 168.98  करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं|

Leave A Reply

Your email address will not be published.