भारत में कोरोना मामलों में 24 फीसदी गिरावट दर्ज

भारत में कोरोना वायरस मामलों में लगातार गिरावट जारी है| भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 34,113 नए मामले सामने आए, जिसमें 24 फीसदी  की गिरावट दर्ज की गई है।

0 57

- Advertisement -

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस मामलों में लगातार गिरावट जारी है| भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 34,113 नए मामले सामने आए, जिसमें 24 फीसदी  की गिरावट दर्ज की गई है। वहीँ एक दिन में 91,930 लोग कोरोना संक्रमण से रिकवर हुए हैं| सक्रिय मामलों की संख्या भी तेजी से घटी है और अब आंकड़ा 5 लाख से नीचे पहुंच गया है।  देश भर में कोरोना के कुल 4,78,882 ही सक्रिय मामले बचे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को   जानकारी साझा करते बताया कि भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 4,78,882 है सक्रिय मामलों की दर 1.12 प्रतिशत है स्वस्थ होने की वर्तमान दर 97.68 प्रतिशत है |

पिछले 24 घंटों में 34,113 नए मामले सामने आए| बीते चौबीस घंटों में 91,930 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,16,77,641 है

- Advertisement -

दैनिक सक्रिय मामलों की दर 3.19 प्रतिशत है| साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 3.99 प्रतिशत है|

अब तक 75.18 करोड़ जांच की जा चुकी हैं| बीते चौबीस घंटों में 10,67,908 जांच की गई|

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 172.95  करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं|

इधर जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 41.15 करोड़ हो गए हैं। इस महामारी से अब तक कुल 58.1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है जबकि 10.19 अरब से ज्यादा का वैक्सीनेशन हुआ हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.