कोरोना मौतें, मई में छठी बार एक दिन में चार हजार से ज्यादा

भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना मामलों में गिरावट के साथ रविवार को 3.11 लाख नए मामले सामने आए| यह आंकड़ा बीते 25 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 20 अप्रैल को दो लाख 94 हजार 378 नए संक्रमितों की पहचान हुई थी। जबकि मौत का आंकड़ा अभी भी 4 हजार से ज्यादा बना हुआ है| शनिवार को कोरोना की वजह से 4,075 लोगों की जान गई।  यह मई में छठी बार है, जब एक दिन में चार हजार से ज्यादा कोरोना  मरीजों की मौतें हुई है। 

0 33

- Advertisement -

नई दिल्ली|  भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना मामलों में गिरावट के साथ रविवार को 3.11 लाख नए मामले सामने आए| यह आंकड़ा बीते 25 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 20 अप्रैल को दो लाख 94 हजार 378 नए संक्रमितों की पहचान हुई थी। जबकि कोरोना मौर्तों का आंकड़ा अभी भी 4 हजार से ज्यादा बना हुआ है| शनिवार को कोरोना की वजह से 4,075 लोगों की जान गई।  यह मई में छठी बार है, जब एक दिन में चार हजार से ज्यादा कोरोना  मरीजों की मौतें हुई है।

इस महामारी ने अब तक 2,70,284 लोगों की जान ले ली है।
बुधवार को, भारत में कोरोना से 4,205 लोगों की मौतें हुई  थी। जबकि 7 मई को देश ने अब तक कोरोना के सबसे ज्यादा 4,14,188 मामले दर्ज किए।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोरोना के कुल मामले अब 2,46,84,077 हो गए हैं। देश में अब 36,18,458 सक्रिय मामले हैं|

- Advertisement -

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 3,62,437 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। कुल 2,07,95,335 अब तक कोविड से ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 18,22,20,164 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 17,33,232 लोगों को पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है।.

बता दें देश के 19 राज्यों हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं।  वहीँ 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.