भारत में कोरोना: शुक्रवार को 58,077 नए मामले, 687 मौतें

भारत में कोरोना के नये मामलों में गिरावट लगातार जारी है। देश में शुक्रवार  को 58,077 नए मामले सामने आए| 1,50,407 लोग कोरोना से ठीक भी हुए जबकि 687 लोगों की मौत हो गई। दैनिक पॉजिटिविटी रेट भी घटकर 3.89% हो गया है।

0 53
Wp Channel Join Now

नई दिल्ली| भारत में कोरोना के नये मामलों में गिरावट लगातार जारी है। देश में शुक्रवार  को 58,077 नए मामले सामने आए| 1,50,407 लोग कोरोना से ठीक भी हुए जबकि 687 लोगों की मौत हो गई। दैनिक पॉजिटिविटी रेट भी घटकर 3.89% हो गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कल के मुकाबले 13.4% कम मामले दर्ज किए गए। देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या 6 लाख 97 हजार 802 हो गई है।

कोरोना मौतों  में भी कमी आई  है। 24 घंटे में कोरोना से 657 लोगों की जान गई है। बीते तीन दिन बाद मृतकों की संख्या 1 हजार से कम दर्ज की गई है। इससे पहले 6 फरवरी को 895 लोगों की मौत हुई थी।   इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 7 हजार 177 हो गई है।

कोरोना के सक्रिय  घटकर अब 6,97,802 हो गए हैं। वहीं, देश में अब तक कोरोना के कुल 4,25,36,137 मामले आ चुके हैं। इसके अलावा कुल 4,13,31,158 लोग ठीक हो चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत  में टीकाकरण मुहिम के तहत अब तक कोरोना वायरस वैक्सीन की करीब 172 करोड़ डोज दी जा चुकी है। गुरुवार को 48 लाख 18 हजार 867 खुराक दी गई। जिसके बाद वैक्सीन की 172 करोड़ 79 लाख 51 हजार 432 डोज दी जा चुकी हैं। फ्रंटलाइन वर्कर्स और वरिष्ठ नागरिको 1.64 करोड़ से अधिक लोगों को बूस्टर डोज लगाए गए हैं।

उधर जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक   दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 40.56 करोड़ हो गए हैं। इस महामारी से अब तक कुल 57.8 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है जबकि 10.14 अरब से ज्यादा का वैक्सीनेशन हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.