india में corona की तेज रफ़्तार जारी, 1,94,720 नए मामले

india में corona की तेज  रफ़्तार जारी है | देश में बीते चौबीस घंटे के दौरान 1,94,720 नए मामले सामने आए| इनमें 4,868 मामले ओमीक्रोन स्वरूप के भी हैं।

0 70

- Advertisement -

नई दिल्ली | india में corona की तेज  रफ़्तार जारी है | देश में बीते चौबीस घंटे के दौरान 1,94,720 नए मामले सामने आए| इनमें 4,868 मामले ओमीक्रोन स्वरूप के भी हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के  सुबह आठ बजे अद्यतन  आंकड़ों के मुताबिक  india में corona के वर्तमान में 9,55,319 सक्रिय मामले हैं | स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 96.01 प्रतिशत है |

पिछले 24 घंटों के दौरान 60,405 रोगी स्वस्थ हुए, वहीं  अब  तक कुल 3,46,00,536 मरीज स्वस्थ हुए| दैनिक पॉजिटिविटी दर 11.05 प्रतिशत और  साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर   9.82 प्रतिशत है| अभी तक कुल 69.52 करोड़ जांच की जा चुकी हैं| राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 153.80 करोड़ कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं

- Advertisement -

महाराष्ट्र में सर्वाधिक 1281मामले सामने आए हैं। इसके बाद राजस्थान में 645, दिल्ली में 546, कर्नाटक में 479 और केरल में 350 मामले दर्ज किए गए हैं।

india में corona    बता दें देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार, पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.