BJP मुख्यालय में 40 से ज्यादा कोविड पॉजिटिव

BJP राष्ट्रीय मुख्यालय में 40 से ज्यादा कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें कार्यालय की सुरक्षा का दायित्व संभालने वाले सुरक्षाकर्मियों के अलावा सफाईकर्मी एवं स्टाफ के अन्य लोग शामिल हैं। 

0 97
Wp Channel Join Now

नई दिल्ली | BJP राष्ट्रीय मुख्यालय में 40 से ज्यादा कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें कार्यालय की सुरक्षा का दायित्व संभालने वाले सुरक्षाकर्मियों के अलावा सफाईकर्मी एवं स्टाफ के अन्य लोग शामिल हैं।

पांच राज्यों में Assembly Elections विधानसभा चुनाव घमासान के बीच  बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। चुनाव आयोग ने जनसभा, रोड शो, पदयात्रा और नुक्कड़ सभा पर भले ही रोक लगा रखी हो लेकिन उम्मीदवारों के चयन के लिए पार्टियाँ लगातार बैठकें कर रही हैं|

 कल  मंगलवार को  बैठक से पहले सोमवार को BJP मुख्यालय के सभी कर्मचारियों का कोविड टेस्ट करवाया गया था। जांच के बाद  40 से ज्यादा कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद से ये सभी कर्मचारी आइसोलेशन में है। BJP कार्यालय को पूरी तरह से सैनिटाइज कर दिया गया।

मंगलवार को अमित शाह की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय में उत्तर प्रदेश BJP कोर ग्रुप के नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा के अलावा BJPके कई नेता शामिल हुए थे।

 केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी , BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत   भाजपा के कई दिग्गज नेता  पिछले कुछ दिनों में  कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।  (deshdesk)

Leave A Reply

Your email address will not be published.