आप के लिए कितना व्यायाम आवश्यक है? व्यायाम की प्रकृति पर निर्भर

आम लोगों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए अधिक कड़ा व्यायाम करने की आवश्यकता नहीं है। आपको कितनी देर अभ्यास करना चाहिए, यह आपके लक्ष्य, आपके व्यायाम की प्रकृति और इस बात पर निर्भर करता है

0 137

- Advertisement -

नई दिल्ली । आम लोगों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए अधिक कड़ा व्यायाम करने की आवश्यकता नहीं है। आपको कितनी देर अभ्यास करना चाहिए, यह आपके लक्ष्य, आपके व्यायाम की प्रकृति और इस बात पर निर्भर करता है

कि आप पहले चोटिल तो नहीं हो चुके हैं। आप जिस प्रकार के व्यायाम का अभ्यास कर सकते हैं, उससे यह भी तय होता है कि आपको कितनी देर व्यायाम करने की आवश्यकता है।

व्यायाम हमारे शरीर की विभिन्न प्रणालियों में तनाव पैदा करता है। इस तनाव से थकान पैदा होती है, लेकिन इसी तनाव के कारण शरीर व्यायाम के अनुकूल ढलता है।

उदाहरण के तौर पर, जब भारोत्तोलन जैसा अभ्यास किया जाता है, तो इससे हमें मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने में मदद मिलती है, लेकिन इससे हमारे हृदय संबंधी स्वास्थ्य में सुधार की संभावना कम है, क्योंकि भारोत्तोलन जैसा व्यायाम हमारे हृदय के बजाए हमारी मांसपेशियों पर दबाव डालता है।

- Advertisement -

स्वास्थ्य में सुधार पर्याप्त विश्राम और फिर व्यायाम का अभ्यास करने पर निर्भर करता है। यदि आप व्यायाम में निरंतरता नहीं रखते हैं, तो कोई लाभ नहीं होगा।

इसके अलावा हमारे शरीर को उबरने और अनुकूल बनने के लिए हर अभ्यास सत्र के बीच पर्याप्त विश्राम की आवश्यकता होती है। संक्षेप में कहा जा सकता है कि स्वास्थ्य में सुधार के लिए निरंतरता अत्यावश्यक है, यानी व्यायाम और विश्राम के बीच उचित संतुलन की आवश्यकता है।

इसके अलावा, हर व्यायाम के बाद मांसपेशियों को तनाव से उबरने में अलग-अलग समय लगता हैं। उदाहरण के लिए, शरीर के तंत्रिका तंत्र पर अत्यधित दबाव डालने वाले तेज दौड़ने जैसे उच्च-तीव्रता वाले अभ्यास के बाद शरीर को कम-तीव्रता वाले अभ्यास की तुलना में उबरने के लिए अधिक विश्राम की आवश्यकता होती है।

इस तीव्रता पर नियमित रूप से अभ्यास करने से शरीर को अधिक प्रभावी ढंग से ऑक्सीजन का उपयोग करने में मदद मिलती है और समान तीव्रता पर समय के साथ व्यायाम करना आसान हो जाता है कौशल आधारित खेल तैराकी, टेनिस और मार्शल आर्ट जैसे कई खेलों में शारीरिक और तकनीकी कौशल के संयोजन की आवश्यकता होती है।

मजबूती बढ़ाने वाला व्यायाम करने के लिए नियमित और कम तीव्रता वाला व्यायाम लाभकारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.