विधायक लखेश्वर बघेल हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटीन

बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने बुधवार को कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वयं को अपने निवास में अलग कर लिया है।

0 111
Wp Channel Join Now

जगदलपुर। बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने बुधवार को कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वयं को अपने निवास में अलग कर लिया है। उन्होंने अपने हितचिंतकों से कहा है कि वे मोबाइल के माध्यम से अपनी समस्या या कोई आवश्यक काम हो तो स्टॉफ से संपर्क कर सकते हैं।

स्वस्थ होने के बाद ही प्रत्यक्ष रूप से भेंट मुलाकात हो सकेगी। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि मेरे संपर्क में जो लोग आए हैं वे स्वयं भी अपना कोरोना जांच करवा लें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.