ममता मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव, नौ नए चेहरे शामिल, बाबुल सुप्रियो भी बने मंत्री

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को अपनी कैबिनेट में बदलाव कर दिया है। कुल 9 नए मंत्रियों को जगह मिली है। इसमें बाबुल सुप्रियो को भी मंत्री बनाया गया है। नए मंत्रियों को आज ही शपथ दिला दी गई।

0 67

- Advertisement -

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को अपनी कैबिनेट में बदलाव कर दिया है। कुल 9 नए मंत्रियों को जगह मिली है। इसमें बाबुल सुप्रियो को भी मंत्री बनाया गया है। नए मंत्रियों को आज ही शपथ दिला दी गई।

ममता सरकार ने यह कैबिनेट फेरबदल ऐसे वक्त में किया है जब टीएमसी पार्टी मंत्री रहे पार्थ चटर्जी की वजहों से घिरी हुई है। पार्थ और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी का नाम शिक्षक घोटाले में आया है। दोनों इस वक्त ईडी की हिरासत में हैं। ईडी के एक्शन के बाद पार्थ चटर्जी को मंत्रीपद से हटा दिया गया था। तब ममता बनर्जी ने पहले ही इशारा दिया था कि वह अपने मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरों को शामिल कर सकती हैं। साल 2021 में सरकार बनाने के बाद ममता का यह पहला कैबिनेट बदलाव है।

ममता बनर्जी की कैबिनेट में इन लोगों को मिली जगह –

  1. बाबुल सुप्रियो 2. स्नेहाशीष चक्रवर्ती 3. पार्थ भौमिकी 4. उदयन गुहा 5. प्रदीब मजूमदार

स्वतंत्र प्रभार मंत्री

- Advertisement -

1.बिप्लब रॉय चौधरी 2. बीरबाहा हसदा

राज्यमंत्री

  1. ताजमुल हुसैन 2. सत्यजीत बर्मन

बाबुल सुप्रियो पिछले साल टीएमसी में हुए थे शामिल

कैबिनेट फेरबदल में बाबुल सुप्रियो का नाम चौंकाने वाला है। बाबुल सुप्रियो सितंबर 2021 में ही भारतीय जनता पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे। अप्रैल 2022 में वह बंगाल की बालीगंज सीट से विधानसभा का उपचुनाव जीतकर विधायक बने थे। इससे पहले बाबुल सुप्रियो ने अपनी लोकसभा सीट आसनसोल से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद ही उन्होंने बीजेपी छोड़ी थी और टीएमसी का दामन थाम लिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.