देश में लगातार 6 वें दिन 3 लाख से अधिक कोरोना मामले

पिछले 24 घंटे में 3.23 लाख कोरोना मामले, 2,771 मौतें

0 37

- Advertisement -

नई दिल्ली | देश में लगातार 6 वें दिन 3 लाख से अधिक कोरोना मामले सामने आये हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 3.23 लाख मामले और 2,771 मौतें हुई है।15 अप्रैल से भारत में रोजाना 2 लाख से अधिक नए कोविड-19 के मामले सामने आ रहे हैं। सबसे ज्यादा कोरोना मामले वाले पांच राज्यों में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, केरल और दिल्ली शामिल हैं|

मंगलवार को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कुल 3.23 लाख मामले और 2,771 मौतें हुई है। अब तक के कुल मामले 1,76,36,307 और रिकवरी 1,45,56,209 हैं, जबकि मृत्यु का आंकड़ा 1,97,894 हो गया है।

- Advertisement -

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अभी तक देश भर में कुल 1,76,36,307 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव हुए इन लोगों में से 1,45,56,209 कोरोना वायरस को हराकर अब पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश भर में अभी तक कोरोना वायरस के कारण 1,97,894 की मृत्यु हुई है। फिलहाल पूरे देश में कोरोना के 28,82,204 सक्रिय मामले हैं।

इधर देश  में कुल टीकाकरण सोमवार तक 14.5 करोड़ से अधिक हो गया है। इसके अलावा, देश में सोमवार को एक ही दिन में 31 लाख से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गई है। इसके साथ ही देश में अब तक कोविड-19 वैक्सीन की कुल 14,50,85,911 खुराकें प्रशासित कर दी गई हैं।
उधर दिल्ली ही नहीं  देश के  अन्य  राज्यों में भी अधिक ऑक्सीजन की मांग उठने लगी है। दिल्ली के कई बड़े अस्पताल अभी भी ऑक्सीजन की किल्लत का सामना कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.