15 दिनों में 60 हजार से ज्यादा मौतें, 24 घंटों में 4,157 लोगों की मौत

बुधवार को एक बार फिर कोरोना से मौतों का आंकड़ा 4 हजार पार कर गया| पिछले 15 दिनों में 60 हजार से ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं। वहीं कोविड के दो लाख से कम मामले आने के एक दिन बाद ही बुधवार को एक बार फिर नए 2,08,921 मामले सामने आए|

0 72

- Advertisement -

नई दिल्ली | बुधवार को एक बार फिर कोरोना से मौतों का आंकड़ा 4 हजार पार कर गया| पिछले 15 दिनों में 60 हजार से ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं। वहीं कोविड के दो लाख से कम मामले आने के एक दिन बाद ही बुधवार को एक बार फिर नए 2,08,921 मामले सामने आए|

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटों में कोरोना से 4,157 लोगों की मौत हो गई। देश में पिछले 15 दिनों में 60 हजार से ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं।

इससे अहले सोमवार को भारत ने कोरोनोवायरस संक्रमण के कारण हुई मौतों का तीन लाख का आकड़ा पार कर लिया, था|  इन मौतों के साथ अमेरिका और ब्राजील के बाद तीन लाख मौतों को पार करने वाला भारत दुनिया का तीसरा देश बन गया है।

भारत में कोरोना  मामलों की कुल संख्या अब 27,11,57,795 है, जिसमें 24,95,591 सक्रिय मामले हैं और अब तक 3,11,388 मौतें हुई हैं। मंगलवार को, भारत ने 1,96,427 मामले दर्ज किए जो 14 अप्रैल के बाद का सबसे कम आंकड़ा है।

- Advertisement -

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 2,95,955 लोगों को छुट्टी दे दी गई है, जिनमें से 2,43,50,816 अब तक   ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 20,06,62,456 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 20,39,087 लोगों को पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, कोविड के लिए 25 मई तक 33,48,11,496 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 22,17,320 नमूनों की मंगलवार को जांच की गई।

वहीँ दुनिया  में कोरोना के मामले बढ़कर 16.76 करोड़ हो गए है। इस महामारी से अबतक कुल 34.8 लाख लोगों की मौत हुई है। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय   के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान में पूरे विश्व में कोरोना के मामले और मरने वालों की संख्या क्रमश: 167,628,424 और 3,481,199 है।

दुनिया में सबसे ज्यादा मामलों और मौतों की संख्या क्रमश: 33,165,808 और 590,922 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत 26,948,874 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.