भारत में कोरोनावायरस के मामलों में तेजी से कमी

भारत में कोरोनावायरस के मामलों में तेजी से कमी आती दिखने लगी है |   बीते 24 घंटे में 2,34,281 नए मामले  दर्ज हुए, जबकि 893 मरीजों की मौत हो गई। इ

0 58

- Advertisement -

नई दिल्ली | भारत में कोरोनावायरस के मामलों में तेजी से कमी आती दिखने लगी है |   बीते 24 घंटे में 2,34,281 नए मामले  दर्ज हुए, जबकि 893 मरीजों की मौत हो गई। इस दौरान 3,52,784 संक्रमित ठीक हुए, जिससे अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 3,87,13,494 है| इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 18,84,937 हैं। सक्रिय मामलों की दर 4.59% है और स्वस्थ होने की वर्तमान दर 94.21 प्रतिशत है।

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 165.70  करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं| बीते चौबीस घंटों में 62 लाख से अधिक टीके लगाए गए|

- Advertisement -

इधर दुनिया भर में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 37.21 करोड़ हो गए है। इस महामारी से अब तक कुल 56.5 लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं जबकि 9.94 अरब से ज्यादा का वैक्सीनेशन हुआ है। ये जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा की है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को कहा कि हालांकि कई राज्यों में सक्रिय कोविड मामलों की संख्या और संक्रमण दर में कमी आ रही है, लेकिन लोगों को ‘सतर्क’ रहना चाहिए और अपनी सुरक्षा के उपायों में कमी नहीं करना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.