जायका: मिर्च का अचार

0 254

- Advertisement -

जायका: मिर्च का अचार

चटपटे तीखे जायका पसंद करने वालों के लिए यह बेहतरीन है| बहुत ही कम लागत में तैयार होने वाला कई दिनों खरं नहीं होता| लंच बॉक्स में अमूमन हर कोई इसे पसंद करता है|

मिर्च का चयन आप उसके तीखेपन को देखते कर सकते हैं|  आप क्या चाहते हैं आपका परिवार कितना तीखा पसंद करता है|

विधि – सबसे पहले मिर्च को धोकर पूरा पानी सूख जाने दें|

मिर्च का डंठल हटा लें और बीच से चीरकर सीधे-सीधे दो टुकड़ों में काट लें| इसके बाद हल्दी और नामक मिला लें, अच्छी तरह सानकर इसे तब तक सुखाएं जब तक पूरा पानी निकल न जाये|  करीब 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें और इसकी सामग्री बनाए में लग जाएँ|

 

सामग्री

-500 ग्राम हरी मिर्च
– सरसों दाल 200 ग्राम

- Advertisement -

-भुना हुआ मेथी पाउडर 25 ग्राम

-भुना हुआ जीरा पाउडर 25 ग्राम

-भुना हुआ धनिया पाउडर 50 ग्राम

सरसों का तेल  250 ग्राम
-नीबूं 6 से 7 नग

इस तरह करें तैयार-

सारे मसाले को हल्दी नमक मिले सूख चुके कटे मिर्च में अच्छी तरह मिलाएं|  फिर सरसों के तेल को गरम करके ठंडा होने दें|  इसके बाद इसे मसलों से सने मिर्च में डालें|

फिर इसमें नीबूं निचोड़कर उसक रस अच्छी तरह से मिला लें । इसके बाद इसे हवाबंद जार (एयर टाइट डिब्बा) में भर लें|  5 से 6 दिन में यह खाने के लिए तैयार हो जायेगा|

सुबह पराठे के साथ इसे लिया जा सकता है| लंच बॉक्स में भी जरुर रखें|

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.