छत्तीसगढ़ की अमिता ने माउंट किलिमंजारो फतह किया

0 67

- Advertisement -

रायपुर|  छत्तीसगढ़ की पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने अफ़्रीका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट किलिमंजारो (5895 मीटर) को फतह किया है। ऐसा करने वाली वो छत्तीसगढ़ मूल की पहली महिला हैं।

इस सफलता पर सीएम भूपेश बघेल और मंत्री ट एस सिहदेव ने बधाई दी है|

जांजगीर चाम्पा निवासी  अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (5895 मीटर) को फतह किया|

माउंट किलिमंजारो का पर्वतारोहण का अभियान 4 मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे आरंभ हुआ, जो कि 8 मार्च को सुबह 7:45 में चोटी के शिखर पर थी, ऐसा करने वाली वो छत्तीसगढ़ मूल की पहली महिला है|

- Advertisement -

बचपन से ही खेल के क्षेत्र में अव्वल रही है | अभी वह महिला  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत है|

अमिता को पर्वतारोहण की प्रेरणा राज्य के प्रथम एवेरेस्ट विजेता पर्वतारोही राहुल गुप्ता से मिली. विगत 3 वर्षों से राहुल गुप्ता से मार्गदर्शन में पर्वतारोहण की गुर सिख रही है|

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  इस सफलता पर बधाई देते   ट्वीट किया है  कि छत्तीसगढ़ की बेटी और अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने अफ़्रीका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट किलिमंजारो (5895 मीटर) को फतह किया है। ऐसा करने वाली वो छत्तीसगढ़ मूल की पहली महिला हैं। इस सफलता पर मैं उनको एवं उनके परिवार को बधाई देता हूँ। हम सबको आप पर गर्व है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.