सहदेव दिरदो अब गायक बादशाह, और आस्था गिल रिको के साथ गाते नजर आयगा

जाने मेरी जानेमन बचपन का प्यार भुला नहीं देना रे , गाकर सोशल मीडिया की सनसनी बने बस्तर के सहदेव दिरदो अब गायक बादशाह, और आस्था गिल रिको के साथ गाते नजर आयगा |अल्बम ठीक स्वाधीनता दिवस से पहले 11 अगस्त को रिलीज हो रहा है |

0 112

- Advertisement -

जाने मेरी जानेमन बचपन का प्यार भुला नहीं देना रे , गाकर सोशल मीडिया की सनसनी बने बस्तर के सहदेव दिरदो अब गायक बादशाह, और आस्था गिल रिको के साथ गाते नजर आयगा |   बॉलीवुड गायक बादशाह ने अपने twiter पर एक पोस्टर जारी कर लिखा है..भूल नहीं जाना रे

पोस्टर में मॉडल सा दिखता सहदेव दिरदो को देख कर आपको यकीं नहीं होगा कि यह वाही bastar के सुकमा जिले के उरमापाल का रहने वाला आदिवासी बालक सहदेव है |

यह अल्बम ठीक स्वाधीनता दिवस से पहले 11 अगस्त को रिलीज हो रहा है |

- Advertisement -

इस बार 15 अगस्त में संभव है सहदेव दिरदो छाया रहे |

बता दें जाने मेरी जानेमन बचपन का प्यार भुला नहीं देना रे , सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे उसके बोल सुन बॉलीवुड गायक बादशाह ने न केवल उससे विडिओ काल कर बात की चंडीगढ़ भी बुलाया  |

सुकमा जिले के उरमापाल का रहने वाला सहदेव ने सुकमा में शिक्षकों के कहने पर यह गाना गया था |गाते वक़्त सोचा भी नहीं होगा कि यह गाना उसे कहाँ तक पहुँचा देगा।सोशल मीडिया ने उसे स्टार बना दिया।

सहदेव दिरदो पेंदलनार में पढ़ रहा है। इस आदिवासी बच्चे के घर न तो टीवी है और न ही मोबाइल। उसके दोस्तों का कहना है कि वो अपने मन से ऐसे ही गाने बनाकर गाता रहता है। उसे संगीत से काफी प्यार है।

उसने स्कूल में एक गाना गाया था ओ जाने जानेमन बचपन का प्यार। उस गाने को किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसके बाद गाना धीरे-धीरे हिट हो गया और  जिसे आज बड़े से बड़े सिलेब्रेटी उस पर ड्यूट कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.