4 राज्यों के बैरियर तोड़ भागने वाला युवक पकड़ा गया, गोली से जख्मी

| 4 राज्यों ओडिशा, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़  के बैरियरों को तेज रफ़्तार गाड़ी से तोड़ भागने वाला युवक आखिर बस्तर में   सुरक्षाबल की गोली से जख्मी होने के बाद पकड़ा गया| वह इस तरह क्यों भाग रहा था पता नहीं चल सका है| पुलिस को शक है कि मामला गांजा तस्करी से जुडा हो सकता है|

0 42

- Advertisement -

बस्तर | 4 राज्यों ओडिशा, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़  के बैरियरों को तेज रफ़्तार गाड़ी से तोड़ भागने वाला युवक आखिर बस्तर में   सुरक्षाबल की गोली से जख्मी होने के बाद पकड़ा गया| वह इस तरह क्यों भाग रहा था पता नहीं चल सका है| पुलिस को शक है कि मामला गांजा तस्करी से जुडा हो सकता है| सोशल मिडिया पर इस घटना की तस्वीरें और विडिओ खूब वायरल हो रही है|

यह युवक महाराष्ट्र के अमरावती का निवासी है|  शुरूआती जांच में वाहन में किसी भी प्रकार का सामान बरामद नहीं हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक स्कॉरपियो चला रहा यह युवक सोमवार रात से हर चेकपोस्ट की बैरीकेडिंग को तोड़ता हुआ आगे बढ़ रहा था।   मंगलवार दोपहर छत्तीसगढ के बस्तर संभाग के सुकमा जिले के कोंटा इलाके से लगे फन्दीगुड़ा क्षेत्र में पहुंचा।

आंध्रप्रदेश की पुलिस की सुचना पर पहले से तैनात सीआरपीएफ जवानों को भी रौंदने की कोशिश की| इस दौरान एक जवान ने ड्राइवर पर गोली चला दी।इसके बाद भी ड्राइवर रुका नहीं बल्कि तेजी से गाड़ी दूसरी तरफ मोड़ दी। बेकाबू स्कॉरपियो कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में जा घुसी।

जवानों की टीम करीब गई और फिर ड्राइवर को पकड़ा गया, इसके कमर में गोली लगी थी अब कोंटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इसका इलाज किया जा रहा है।

- Advertisement -

स्कॉरपियो चला रहे इस युवक का नाम हनुमान मोहित निवासी महाराष्ट्र के अमरावती का बताया जा रहा है।

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक  इस युवक ने आन्ध्र प्रदेश के चिंतुर व ओडिशा के मोटू के बाद दोरनापाल, एर्राबोर, ओडिशा  बॉर्डर, इंजरम में एमसीपी (मोबाइल चेक पोस्ट) को तोड़ते हुए फंदीगुड़ा के पास पहुंचा था।

 एएसपी कोंटा सचिन्द्र चौबे के मुताबिक महाराष्ट्र के अमरावती निवासी हनुमान मोहित नामक इस युवक ने आन्ध्र प्रदेश व ओडिशा की सीमा के बैरियर को तोड़ते हुए छत्तीसगढ में प्रवेश किया था। उसके बाद कई बैरियर को तोड़ते हुए फंदीगुड़ा के पास रोकने की कोशिश कर रहे जवान पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। जवान चोटिल हुआ और उसके हथियार से गोली चल गई।

 पुलिस  ने बताया कि अब तक ये बात साफ नहीं हो सकी है कि ये ड्राइवर आखिर भाग क्यों रहा था, पुलिस के बैरिकेंडिंग तोड़कर कहां जाना चाह रहा था। महाराष्ट्र से ओडिशा और आंध्रप्रदेश जाने के इसने एक दर्जन से ज्यादा बैरिकेडिंग तोड़ी है और पुलिसकर्मियों को घायल करने का प्रयास किया है।

पुलिस को शक है कि मामला गांजा तस्करी से जुड़ा हो सकता है क्योकि अक्सर   इन इलाकों से गांजा तस्कर पकड़ में आते रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.