N-440 कोरोना का नया वैरिएंट छत्तीसगढ़ दाखिल

छत्तीसगढ़ में संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के पीछे ये नया वैरिएंट भी एक कारण?

0 66

- Advertisement -

रायपुर| N-440  कोरोना  का नया वैरिएंट छत्तीसगढ़ में  दाखिल हो चुका है| अंदेशा जताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के पीछे ये नया वैरिएंट भी एक कारण हो सकता है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए वैरिएंट की पुष्टि हो चुकी है| इसे N-440 नाम दिया गया है। हालांकि, इसके असर के बारे में डॉक्टरों को अभी कोई ज्यादा जानकारी नहीं है| अंदेशा जताया जा रहा है कि नया वैरिएंट शरीर के इम्यून सिस्टम को कमजोर करने में सक्षम है। छत्तीसगढ़ में संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के पीछे ये नया वैरिएंट भी एक कारण हो सकता है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि केंद्र सरकार ने पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के 5 नमूनों में N-440 नाम के नए वैरिएंट की मौजूदगी की रिपोर्ट दी , लेकिन यह उतना घातक नहीं है। प्रदेश में अब तक ब्रिटिश वैरिएंट, साउथ अफ्रीकन वैरिएंट और ब्राजीलियन वैरिएंट का एक भी मामला सामने नहीं आया है

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक  एम्स रायपुर के निदेशक डॉ. नितिन एम. नागरकर का कहना है कि प्रदेश में इतना ज्यादा संक्रमण है कि नया वैरिएंट तो सामने आएगा ही।

एक साल में संक्रमण का इतना बढ़ जाना कभी नहीं देखा गया था। संक्रमण बढ़ता रहा तो वायरस में म्यूटेशन होगा और नए वैरिएंट भी सामने आ सकते हैं।

- Advertisement -

डॉ. नागरकर ने बताया कि अभी इसके असर की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

कुछ डॉक्टरों ने बताया कि नए वैरिएंट N-440 पर अभी कोई स्टडी तो सामने नहीं आई है, लेकिन अंदेशा है कि नया वैरिएंट शरीर की रोग प्रतिरोधक प्रणाली को धोखा देने में सक्षम है। इसकी वजह से बेहतर इम्यूनिटी वाले लोग भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।

बता दें छत्तीसगढ़ समेत देश के 8 राज्यों, महाराष्ट्र,  कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, गुजरात, पंजाब और मध्य प्रदेश में कोविड-19 के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

केंद्र ने इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को स्थिति को काबू करने के लिए कड़े कदम उठाने की सलाह दी है।

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 72,330 नए मामले दर्ज किए गए, यानि देश में कोरोनावायरस महामारी की हालत बहुत तेजी से बिगड़ रही है। इनमें महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, गुजरात, पंजाब और मध्य प्रदेश हैं|

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में ही देश में 72,330 नए मामले दर्ज किए गए, जो अक्टूबर 2020 के बाद से दैनिक मामलों के अब तक के सबसे बड़े आंकड़े हैं। इसके साथ ही गुरुवार तक कुल मामलों की संख्या 1,22,21,665 पर पहुंच गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.