video: जब बन्दर के हाथ मोबाईल फ़ोन

एक  कहावत है -बंदरों के हाथ में उस्तरा | लेकिन अब- बन्दर के हाथ मोबाईल , जन-धन दोनों लेने की ताकत रखता है | आपकी अमीरी पल भर में दूर हो सकती है |

0 225

- Advertisement -

एक कहावत है -बंदरों के हाथ में उस्तरा | लेकिन अब- बन्दर के हाथ मोबाईल , जन-धन दोनों लेने की ताकत रखता है | आपकी अमीरी पल भर में दूर हो सकती है | आपकी जान वैसे भी अटक जाएगी |

-डॉ निर्मल कुमार साहू 

जानवर जब इन्सान की नकल करने लगते हैं तो सब हैरान भरी निगाहों से देखने लगते हैं | किस तरह सर्कस या मदारी का बंदर तो सड़कों पर अपने करतबों -क्रियाकलापों से आपका ध्यान जुटा लेता  है |

अब कई जगहों पर लोग बंदर अपने घर पर पालने लगे हैं | पर जब नकल करता जानवर अक्ल भी लगाने लगे तो क्या होगा |

जिस कोरोना ने पूरी दुनिया को चपेट में ले लिया,जिसके कहर ने लोगों को बेबस कर दिया बताया जाता है वह किसी जानवर या प्राणी से होकर इन्सान के शरीर में दाखिल हुआ और जो अब हो रहा हम भुगत रहे हैं |

खैर , इंसानों में जानवर की प्रकृति और जानवरों में इन्सान का व्यवहार घर करता जा रहा है | सोशल मिडिया पर इस तरह की कई तस्वीरें आपका ध्यान खींचती हैं |

स्मार्ट फ़ोन आज इंसान के लिए जरुरी चीजों में शामिल होकर उसे  बुरी तरह प्रभावित कर रहा है | आसपास बैठे लोग एक-दूसरे से बातें करने के बजे अपने स्मार्ट फ़ोन  पर उलझे मिलते हैं |

- Advertisement -

ऐसे ही अगर जानवर भी जिसे आपने पालतू बनाकर अपनी आदतें  परोस रहे हैं तो ये भी आपका  साथ छोड़ सकते हैं | इनमें नकल के साथ अक्ल भी दबे पांव आने लगे तो आपको पता भी नहीं चलेगा |

सोशल मिडिया पर ऐसी ही जीवंत  तस्वीर (video) वायरल हो रही है |  @prajapatilalit नामक यूजर ने twiter पर इसे साझा किया है | केप्सन दिया है -इंसानों से पशुओं में संक्रमण| 

एक  कहावत है -बंदरों के हाथ में उस्तरा | बेअक्ल के हाथों उस्तरे जैसी मारक क्षमता का औजार जान ले  सकता है, शायद इसी के लिए इसे गढ़ा गया होगा |

लेकिन अब- बन्दर के हाथ मोबाईल , जन-धन दोनों लेने की ताकत रखता है | आपकी अमीरी पल भर में दूर हो सकती है |

इस video को देखें,   स्मार्ट फ़ोन के साथ यह बंदर  सिर्फ नकल कर रहा है  या साथ में अक्ल भी लगा रहा है |

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.