छत्तीसगढ़: ओडिशा सीमा पर 5.40 किलो गांजा जब्त , 2 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की बसना पुलिस ने 5.40 किलो गांजा ओडिशा सीमा पर जब्त किया है | एक पिकअप में सब्जियों के बीच छिपाकर ओडिशा  से इसे लाया जा रहा था | मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किये गए हैं |

0 95

- Advertisement -

बसना | छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की बसना पुलिस ने 5.40 किलो गांजा ओडिशा सीमा पर जब्त किया है | एक पिकअप में सब्जियों के बीच छिपाकर ओडिशा  से इसे लाया जा रहा था | मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किये गए हैं |

मिली जानकारी के मुताबिक ओडिशा से लगे  छतीसगढ़ के  सीमावर्ती इलाके में मादक पदार्थों और धान की तस्करी रोकने सघन चौकसी जारी है|

- Advertisement -

इसी क्रम में  बसना -पदमपुर ओडिशा मार्ग पर पलसापाली में बेरियर लगाकर जाँच की जा रही है | कल देर शाम पलसापाली नाके पर ओडिशा  से आ रही सब्जियों से भरी एक पिकअप की तलाशी ली गई |

सब्जियों के बीच 5.40 किलो गांजा पकड़ा गया | वाहन सवार श्यामकुमार और शिवकुमार निवासी बिलासपुर छत्तीसगढ़  ने इसे ओडिशा से  बिलासपुर ले जाना  बताया | विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है |

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.