बसना के खिलेश बरिहा कराटे एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

 बसना नगर के वरिष्ठ कराटे कोच सेंसेई खिलेश बरिहा को छत्तीसगढ़ यूनाइटेड शोतोकान कराटे एसोसिएशन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है|

0 187

- Advertisement -

बसना|  बसना नगर के वरिष्ठ कराटे कोच सेंसेई खिलेश बरिहा को छत्तीसगढ़ यूनाइटेड शोतोकान कराटे एसोसिएशन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है|

यूनाइटेड शोतोकान कराटे फेडरेशन (सम्बद्ध कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्योसी हैदर अली, चेयरमैन सुमन तलवार  दादा साहेब फाल्के अवार्ड विजेता, राष्ट्रीय सचिव शिहान वरुण पाण्डेय की अनुशंसा पर    बसना नगर के वरिष्ठ कराटे कोच सेंसेई खिलेश बरिहा को छत्तीसगढ़ यूनाइटेड शोतोकान कराटे एसोसिएशन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है|

इनकी नियुक्ति विगत 25 वर्षों के सक्रिय योगदान और   सेवा के आधार पर किया गया है|

- Advertisement -

इनकी  नियुक्ति पर   सेंसेई उपेंद्र प्रधान प्रदेश सचिव, श्री सम्पत अग्रवाल (नीलांचल सेवा समिति बसना) गजेन्द्र साहू (नगरपालिका अध्यक्ष बसना) शीत गुप्ता अधिवक्ता संघ, प्रकाश सिन्हा, वीरेंद्र डडसेना एवं गिरधारीनायक (लाठी एसोसिएशन छत्तीसगढ़) प्रशांत पंडा   समेत सभी मित्रों आदि ने हर्ष व्यक्त करते शुभकामनायें दी हैं |

बता दें कि हाल ही में खिलेश बरिहा ने अंतरराष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का ही नहीं परदेश और बसना अंचल का नाम रौशन किया है |

खिलेश बरिहा कहते हैं,  बालिकाओं एवं बालकों को समय-समय पर घटित होने वाले अकृत्य घटनाओं से सुरक्षित हेतु आत्म निर्भर बनाने  आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाने चाहिए|  बहुत जल्द बसना नगर में कराते क्लब शुरू  किया जाएगा  अंचल के बालक – बालिकाएं इसका लाभ ले सकेंगे |

Leave A Reply

Your email address will not be published.