छत्तीसगढ़ के सरकारी दफ्तरों में आज से हर शनिवार छुट्टी

छत्तीसगढ़ के सरकारी दफ्तरों में आज से हर शनिवार छुट्टी रहेगी | यानि सरकारी दफ्तरों में आज से 5 दिन काम होगा | रविवार को सामान्य अवकाश रहता है |

0 205
Wp Channel Join Now

रायपुर | छत्तीसगढ़ के सरकारी दफ्तरों में आज से हर शनिवार छुट्टी रहेगी | यानि सरकारी दफ्तरों में आज से 5 दिन काम होगा | रविवार को सामान्य अवकाश रहता है |

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने ट्विट किया है ,  राज्य शासन द्वारा शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से माह के द्वितीय एवं तृतीय शनिवार की भांति सभी शनिवार को अवकाश घोषित किया जाता है। 
 शासकीय कार्यालयों की कार्यअवधि के संबंध पूर्व में जारी आदेश को अधिक्रमित करते हुए राज्य के मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों तथा समस्त मैदानी कार्यालयों हेतु कार्य अवधि सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 तक निर्धारित की जाती है। कार्यालय अवधि में भोजन अवकाश पूर्व की भांति ही रहेगा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.