मर चुकी महिला को कोरोना वेक्सीन का दूसरा डोज

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में करीब बरस भर पहले मर चुकी महिला को कोरोना वेक्सीन का दूसरा डोज लगाये जाने का मामला सामने आया है |  

0 103
Wp Channel Join Now

रायपुर | छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में करीब बरस भर पहले मर चुकी महिला को कोरोना वेक्सीन का दूसरा डोज लगाये जाने का मामला सामने आया है |  स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण वेरिफायर को नोटिस जारी कर जवाब माँगा है |

जिला मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ एम पी महिस्वर ने बताया कि बिलाईगढ़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम ओडकानन निवासी स्व मति सगुन बाई पति गोविंद राम जांगड़े उम्र 65 वर्ष 5 मई 2021 को रात्रि 2 बजकर 5 मिनट में मेडिसिन हॉस्पिटल रायपुर में निधन हो चुका है। किंतु  मृत सगुन बाई को 27 मार्च 2022 को कोविडशील्ड का द्वितीय डोज लगाया जाना उल्लेख है। जो कि गंभीर चूक है।

इस  मामले में ग्राम ओडकानन के निजी टीकाकरण वेरिफायर गजानंद खूंटे को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्हें 24 घन्टे के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी द्वारा दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.