छत्तीसगढ़ में ओडिशा निवासी बाइक सवार दो छात्रों की मौत

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना इलाके में संबलपुर ओडिशा निवासी बाइक सवार दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई.  

0 104
Wp Channel Join Now

रायपुर| छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना इलाके में संबलपुर ओडिशा निवासी बाइक सवार दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई.

मिली जानकारी के मुताबिक  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कचना इलाके में तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर  होर्डिंग से टकराकर खाली मैदान में जा गिरी. दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान संबलपुर ओडिशा निवासी सुखबीर सिंह और अहमद रजा निवासी के रूप में हुई है. बताया जा रहा कि दोनों मैट्स कॉलेज के छात्र थे. हादसे का विस्तृत ब्यौरा नहीं मिल सका है. पुलिस जाँच जारी है.

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.