मनोरोगी ने मेडिकल कॉलेज की इमारत से लगाई छलांग ,मौत

राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आज गुरुवार दोपहर अस्पताल की  6वीं  मंजिल से एक मनोरोगी ने छलांग लगा दी। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।  

0 45

- Advertisement -

राजनांदगांव।  छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आज गुरुवार दोपहर अस्पताल की  6वीं  मंजिल से एक मनोरोगी ने छलांग लगा दी। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।  घटना स्थल पहुंची पुलिस  मामले के जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव के पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आज गुरुवार दोपहर यह घटना हुई |  मानसिक रूप से बीमार  होने की वजह से उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया था।

- Advertisement -

सीएसपी लोकेश देवांगन और लालबाग थाना प्रभारी शिवेन्द्र राजपूत मामले की छानबीन कर रहे हैं।  मृतक के अंबागढ़ चौकी ब्लॉक के चिल्हाटी निवासी होने की जानकारी सामने आई है | पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन से जानकारी मांगी है।

बता दें मेडिकल कॉलेज को पेंड्री शिफ्ट हुए दो दिन ही हो रहे हैं |

Leave A Reply

Your email address will not be published.