धान खरीदी अब 7 फरवरी तक

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी  अब 7 फरवरी तक होगी | छत्तीसगढ़ सरकार  ने  धान खरीदी 7 दिन और बढा दिया है |पहले धान ख़रीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2022 थी|

0 279

- Advertisement -

रायपुर | छत्तीसगढ़ में धान खरीदी  अब 7 फरवरी तक होगी | छत्तीसगढ़ सरकार  ने  धान खरीदी 7 दिन और बढा दिया है |पहले धान ख़रीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2022 थी|

 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यह घोषणा की है | उन्होंने twitter पर यह जानकारी साझा की है | 

 

बता दें विगत दिनों हुई बारिश से परदेश के कई जिलों में धान खरीदी प्रभावित हुई है |  विपक्षी  भाजपा इसे लेकर लगातार हमलावर रुख अपनाये हुए है |

पुराना खराब धान बेचने आये किसान का 256 बोरा धान जब्त

- Advertisement -

धान खरीदी : इधर छत्तीसगढ़ राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में राज्य के 2484 धान उपार्जन केन्द्रों में शुक्रवार  शाम तक 19 लाख 43 हजार 603 किसानों से 81 लाख 45 हजार 532 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। अब तक राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का लगभग 77.58 प्रतिशत धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 14,907.14 करोड़ रूपए जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। डीओ और टीओ के माध्यम से 42.13 लाख मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 37 लाख 79 हजार मीटरिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 32 लाख 06 हजार मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार अब तक 15 लाख 91 हजार मीटरिक टन धान के परिवहन के लिए टी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध समितियों से 10 लाख 07 हजार मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है।

धान खरीदी में जांजगीर-चांपा जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 21 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर है। वहां 7 लाख 21 हजार 097 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं राजनांदगांव जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे स्थान पर है। वहां 7 लाख 02 हजार 362 मीटरिक टन धान की खरीदी हुई है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे स्थान पर है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 5 लाख 76 हजार 108 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर बस्तर जिले में 1,31,901 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में 54,054 मीटरिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 13,907 मीटरिक टन, कांकेर जिले में 2,46,753 मीटरिक टन, कोण्डागांव जिले में 1,24,469 मीटरिक टन, नारायणपुर जिले में 19,237 मीटरिक टन, सुकमा जिले में 73,813 मीटरिक टन, बिलासपुर जिले में 4,26,360 मीटरिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 58,333 मीटरिक टन, कोरबा जिले में 1,38,689 मीटरिक टन, मुंगेली जिले में 3,35,897 मीटरिक टन, रायगढ़ जिले में 4,55,884 मीटरिक टन, बालोद जिले में 4,42,482 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई।

इसी प्रकार बेमेतरा जिले में 5,36,412 मीटरिक टन, दुर्ग जिले में 3,52,439 मीटरिक टन, कवर्धा जिले में 3,68,285 मीटरिक टन, धमतरी जिले में 3,35,607 मीटरिक टन, गरियाबंद जिले में 2,73,019 मीटरिक टन, महासमुंद जिले में 5,74,029 रायपुर जिले में 4,11,674 मीटरिक टन, बलरामपुर जिले में 1,62,685 मीटरिक टन, जशपुर जिले में 1,25,721 मीटरिक टन, कोरिया जिले में 1,14,574 मीटरिक टन, सरगुजा जिले में 1,90,562 मीटरिक टन और सूरजपुर जिले में 2,15,179 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.