गडकरी के हाथों छत्तीसगढ़ में 33 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्‍यास

 केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज छत्तीसगढ़ में  9240 करोड़ रुपये लागत की 33  सड़क परियोजनाओं  का लोकार्पण- शिलान्‍यास किया |

0 124

- Advertisement -

रायपुर।   केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज छत्तीसगढ़ में  9240 करोड़ रुपये लागत की 33  सड़क परियोजनाओं  का लोकार्पण- शिलान्‍यास किया |

परियोजनाओं  का शिलान्‍यास करते हुए केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा, छत्तीसगढ़ की नेशनल हाइवे के लिए एक लाख करोड़ रुपये दूंगा। एक लाख करोड़ तक के एनएच के रोड 2024 तक स्वीकृत करेंगे राज्‍य सरकार फारेस्ट की ओर से क्‍लीयरेंस दीजिये। उन्‍होंने कहा, पांच साल में छत्तीसगढ़ की सड़कें अमेरिका से अच्‍छी होंगी।

गडकरी ने कहा, विकास के लिए वाटर, पावर, ट्रांसपोर्ट, संचार जरूरी है। छत्‍तीसगढ़ शासन वन, जमीन अधिग्रहण के लिए काम करें। इसके साथ खनिज संपत्ति के लिए वैल्‍यू एडिशन जरूर होना चाहिए। नक्सल समस्या खत्म करने के लिए हमें उद्योग खोलने होंगे।

- Advertisement -

नई-नई टेक्नोलॉजी का यूज करना चाहिए। फ्लाईओवर बनाने में स्टील फाइबर का यूज करना चाहिए उससे लागत कम आती है। आरओबी हम बनाकर देंगे आप 10 हजार करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेज दीजिये। एथनोल भविष्य का फ्यूल है। एथनोल के पम्प खोलने की अनुमति दी है। राज्‍य सरकार छत्तीसगढ़ में एथनोल का उत्पादन करिये। इस देश का किसान अन्नदाता ही नहीं ऊर्जादाता भी है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, मुख्यमंत्री के आग्रह पर भारत माला- 2 में नए एनएच प्रोजेक्ट्स लेंगे। केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ में 300 करोड़ रुपये आरओबी के लिए देने की घोषणा की। आरओबी के लिए 2022-23 के लिए 400 करोड़ रुपये देंगे।

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से तेलीबांधा चौक से मैग्नोटो मॉल तक फ्लाईओवर की मांग की। सीएम बघेल ने कहा, इस मार्ग पर बहुत अधिक ट्रैफिक रहता है। इसके साथ ही बलौदाबाजार मार्ग को फोरलेन करने की मांग की। साथ ही रामवनगमन मार्ग कोरिया से सुकमा तक मार्ग को एनएच से जोड़ने की मांग की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.