राजीव गांधी किसान न्याय योजना: किसानों का पंजीयन अब 10 नवम्बर तक

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत किसानों के पंजीयन की तिथि को 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 10 नवम्बर किए जाने तथा राज्य में एक दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की घोषणा भी की।

0 100
Wp Channel Join Now

रायपुर | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के रंगा-रंग समापन समारोह के मंच से   राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत किसानों के पंजीयन की तिथि को 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 10 नवम्बर किए जाने तथा राज्य में एक दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की घोषणा भी की।

एकीकृत किसान पोर्टल में इसका पंजीयन 31 अक्टूबर यानी कल तक ही किया जाना था। लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से भुइयां पोर्टल के ठीक से काम नहीं करने की वजह से किसान पंजीयन नहीं करा पा रहे थे। कई जगह से इसकी शिकायत आ रही थी और विपक्ष ने भी पंजीयन की तारीख बढ़ाने की मांग की थी।

धान खरीदी पंजीयन के लिए किसान संबंधित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पास जाकर नवीन किसान पंजीयन, रकबा संशोधन एवं व्यक्तिगत विवरण संशोधन के लिए अपना आवेदन दस्तावेजों के साथ जमा कर सकते हैं।   गत वर्ष 2020-21 में पंजीकृत या धान बेचने वाले किसानों को पुनः पंजीयन कराने की जरुरत नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.