रायपुर| त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज 3 जनवरी को नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम दिन विभिन्न जिलों में 3166 नामांकन दाखिल किये गये | एक चरण में 28 जिलों की 1576 ग्राम पंचायतों, 03 जिला पंचायत सदस्यों, 30 जनपद सदस्यों, 235 सरपंच पदों और 1807 पंच पदों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं |

राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव  के लिए प्रदेश के 28 जिलों में पंच के 1804 पदों के लिए 2188, सरपंच के 226 पदों के लिए 622, जनपद सदस्य के 30 पदों के लिए 115, जिला पंचायत सदस्य के 3 पदों के लिए 15, अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये।

जिला पंचायत सदस्य के लिए सुरजपुर जिले में 1 पद रिक्त था, जिसके लिए 7, रायगढ़ में 1 पद के लिए 5 और बीजापुर में 1 पद के लिए 3 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये।

वहीं  प्रदेश के 17 जिलों में जनपद सदस्य के 30 पद रिक्त थे जिसमें से बिलासपुर जिले के बिल्हा जनपद में सदस्य के 1 पद के लिए 4, तखतपुर जनपद में जनपद सदस्य के 1 पद के लिए 3, मुंगेली जिले के पथरिया जनपद में 1 पद के लिए 4, जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ जनपद में 1 पद के लिए 5, सूरजपुर जिले के प्रतापपुर जनपद में 1 पद के लिए 3, बलरामपुर जिले के राजपुर जनपद में 1 पद के लिए 2 और रामचन्द्रपुर जनपद में 1 पद के लिए 3, जशपुर जिले के बगीचा जनपद में सदस्य के 1 पद के लिए 5, पत्थलगांव जनपद में 1 पद के लिए 3, कुनकुरी जनपद में 1 पद के लिए 5, रायपुर जिले के अभनपुर जनपद में 1 पद के लिए 6, आरंग जनपद में 1 पद के लिए 2 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये  |

इसी तरह बलौदाबाजार जिले के बलौदाबाजार जनपद में सदस्य के 1 पद के लिए 8, गरियाबंद जिले के छुरा जनपद के लिए 1 पद के लिए 4, गरियाबंद जनपद के लिए 1 पद के लिए 4, महासमुंद जिले के महासमुंद जनपद सदस्य के 2 पद के लिए 9, धमतरी जिले के नगरी जनपद में सदस्य के 1 पद के लिए में 5, कुरूद में 1 पद के लिए 4, बेमेतरा जिले में साजा जनपद में 1 पद के लिए 5, नवागढ़ जनपद में 1 पद के लिए 6, राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़, खैरागढ़, छुरिया, अम्बागढ़ चौकी और छुईखदान में 15 पदों के लिए 18 2 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये|

कोण्डागांव जिले के कोण्डागांव जनपद में 1 पद के लिए 1, बस्तर जिले के तोकापाल जनपद में 1 पद के लिए 3, सुकमा जिले के कोंटा जनपद में 1 पद के लिए 1, बीजापुर जिले के बीजापुर जनपद में 1 पद के लिए 2 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये हैं।

 सरगुजा जिले के अम्बिकापुर जनपद में सरपंच के एक पद हेतु 6, पंच के 30 पदो हेतु 31 , लखनपुर जनपद में सरपंच के एक पद हेतु 1, पंच के 20 पदों हेतु 13, उदयपुर जनपद में पंच के 6 पदों हेतु 6, सीतापुर में पंच के 7 पदों हेतु 5, मैनपाट में सरपंच के 1 पद हेतु 4, पंच के 3 पद हेतु 6, लुण्ड्रा जनपद में सरपंच के 1 पद हेतु 4  पंच के 9 पद हेतु 10  और बतौली जनपद में सरपंच के 1 पद हेतु 02, पंच के 2 पद हेतु 02  प्राप्त हुए हैं, इस प्रकार पंच के 77 पदों हेतु 73 अभ्यर्थियों ने तथा सरपंच के 5 पदों हेतु 17 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं।

पढ़ें : छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव की घोषणा, प्रक्रिया 24 दिसंबर से

बीजापुर जिले के भैरमगढ़ से जिला पंचायत सदस्य के 1 पद हेतु 3 और पंच के 1 पद हेतु 1, बीजापुर जनपद से 1 पद हेतु 2, सरपंच के 1 पद हेतु 1, पंच के 7 पदों हेतु 7, भोपालपटटनम जनपद में सरपंच के 1 पद हेतु 2, पंच के 10 पदों हेतु 8, उसूर जनपद पंचायत में सरपंच के 3 पदों हेतु 4, पंच के 13 पदों हेतु 13, इस प्रकार कुल 31 पदों हेतु 29 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये हैं।

सुकमा जिले के कोंटा जनपद से जनपद सदस्य के 1 पद हेतु 1, पंच के 61 पदों हेतु 61 और छिंदगढ़ जनपद पंच के 2 पदों हेतु 2, अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं। इस प्रकार सुकमा जिलें में 64 पदों के लिए 64 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं।

बिलासपुर जिले के बिल्हा जनपद पंचायत में जनपद सदस्य के 1 पद हेतु 4, सरपंच के 2 पद हेतु 0, पंच के 20 पदों हेतु 39, जनपद पंचायत मस्तुरी में सरपंच के 2 पदों हेतु 9, पंच के 10 पदों हेतु 14, जनपद पंचायत कोटा के पंच के 15 पदों हेतु 21, जनपद पंचायत तखतपुर में जनपद सदस्य के 1 पद हेतु 3 सरपंच के 4 पदों हेतु 17, पंच के 10 पदों हेतु 7, नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गयें हैं। इस प्रकार जनपद सदस्य के 2 पद हेतु 7, सरपंच के 8 पदों हेतु 27, तथा पंच के 55 पदों हेतु 91 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं।

दुर्ग जिले के दुर्ग जनपद अन्तर्गत पंच के 12 पदों हेतु 23 सरपंच के 4 पदों हेतु 18, धमधा जनपद में पंच के 6 पदों हेतु 10, सरपंच के 5 पदों हेतु 4, पाटन जनपद में पंच के 22 पदों हेतु 33, सरंपच के 4 पदों हेतु 12 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गयें हैं। इस प्रकार दुर्ग जिले में सरपंच के 13 पदों हेतु 34, पंच के 40 पदों हेतु 66, नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गयें हैं।

दन्तेवाड़ा जिले के जनपद पंचायत दंतेवाड़ा में पंच के 3 पदों हेतु 3, गीदम में पंच 7 पदों के 7, कुआकोण्डा जनपद में पंच के 8 पदों हेतु 10, सरपंच के 1 हेतु 7, और कटेकल्याण जनपद में पंच के 9 पदों के लिए 9 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं।

कोरबा जिले के कोरबा जनपद में पंच के 11 पदों हेतु 9, करतला में पंच के 8 पदों हेतु 11 और सरपंच के 1 पद हेतु 3, कटघोरा में पंच के 4 पदों हेतु 4 और सरंपच के 1 पद हेतु 3, पाली में पंच के 8 पदों हेतु 8, और पोडी उपरोड़ा में और सरपंच के 1 पद हेतु 1 और पंच के 14 पदों हेतु 18 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देषन पत्र दाखिल किए हैं।

बालोद जिले के जनपद पंचायत बालोद में पंच के 14 पदों हेतु 17 और सरपंच के 3 पदों हेतु 6, गुरूर जनपद में पंच के 10 पदों हेतु 11, सरंपच के 5 पदों हेतु 15, जनपद पंचायत गुण्डरदेही में पंच के 16 पदों हेतु 18, सरपंच के 6 पदों हेतु 13, जनपद पंचायत डौंडीलोहारा में पंच के 17 पदों हेतु 22, सरपंच के 1 पद हेतु 4, और जनपद पंचायत डौंडी में सरंपच के 1 पद हेतु 4, पंच के 7 पदों हेतु 6 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देषन पत्र दाखिल किए हैं।

रायगढ़ जिले के रायगढ़ जनपद में सरपंच के 1 पद हेतु 6, पंच के 16 पदों के लिए  20, पुसौर जनपद पंचायत में पंच के 12 पदों के लिए 12 बरमकेला के सरपंच के 1 पद हेतु 4, पंच के 7 पदों हेतु 7, सारगंढ़ जनपद के सरंपच के 6 पदों हेतु 15, पंच के 27 पदों हेतु 34, खरसिया जनपद में सरपंच के 1 पद हेतु 3, पंच के 9 पद हेतु 7, तमनार जनपद में सरपंच के 1 पद हेतु 5, पंच के 9 पद हेतु 8, घरघोड़ा जनपद में सरपंच के 1 पद हेतु 1, पंच के 7 पदों हेतु 7, लैलुंगा जनपद में सरपंच के 1 पद हेतु 4, पंच के 8 पदों हेतु 13, नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गये हैं। रायगढ़ जिले की धर्मजयगढ़ जनपद में जिला पंचायत सदस्य के 1 पद हेतु 5, सरंपच के 1 पद हेतु 1, पंच के 17 पद हेतु 4, अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये हैं।

बेमेतरा जिले के बेमेतरा जनपद में पंच के 19 पदों हेतु 20, सरपंच के 5 पदों हेतु 13, जनपद पंचायत बेरला में पंच के 17 पदों हेतु 24, सरपंच के 5 पदों हेतु 9, साजा जनपद में पंच के 8 पदों हेतु 13, सरपंच के 2 पदों हेतु 4, जनपद सदस्य के 1 पद हेतु 5, नवागढ़ जनपद में पंच के 11 पदों हेतु 13, सरपंच के 2 पदों हेतु 7, तथा जनपद सदस्य के 1 पद हेतु 6 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल कियें हैं।

मुंगेली जिले के मुंगेली जनपद में पंच के 11 पदों हेतु 14, सरपंच के 1 पद हेतु 6, लोरमी जनपद में पंच के 20 पदों हेतु 33, संरपंच के 4 पदों हेतु 6, पथरिया जनपद पंचायत में पंच के 10 पदों हेतु 17, सरपंच के 3 पदों हेतु 11, जनपद सदस्यों के 1 पद हेतु 4 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं।

कोरिया जिले के जनपद पंचायत बैकुंठपुर में सरंपच के 3 पदों हेतु 17, पंच के 67 पदों हेतु 118, मनेन्द्रगढ़ जनपद में पंच के 6 पदों हेतु 6, खडगवां जनपद में सरपंच के 1 पद हेतु 3, पंच के 7 पद हेतु 7, सोनहत जनपद में सरपंच के 1 पद हेतु 4, पंच के 5 पद हेतु 11, भरतपुर जनपद में सरपंच के 1 पद हेतु 4, पंच के 3 पद हेतु 3 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं।

नारायणपुर जिले के नारायणपुर जनपद के सरपंच के 1 पद हेतु 1, पंच के 17 पद हेतु 12, ओरछा जनपद में सरपंच के 6 पद हेतु 4, पंच के 12 पद हेतु 12, अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं।

जशपुर जिले के जशपुर जनपद पंचायत में पंच के 8 पदों हेतु 8, मनोरा जनपद में सरपंच के 1 पद हेतु 2, पंच के 6 पद हेतु 8, दुलदुला जनपद में पंच के 2 पद हेतु 2, कुनकुरी जनपद में जनपद सदस्यों के 1 पद हेतु 5, सरपंच के 1 पद हेतु 2, पंच के 8 पद हेतु 7, और कांसाबेल जनपद में पंच के 2 पदों हेतु 3 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं।

राजनांदगांव जिले के राजनांदगांव जनपद में पंच के 15 पदों हेतु 15, सरपंच के 1 पद हेतु 7, डोंगरगांव जनपद में पंच के 12 पदों के लिए 15, छुरिया जनपद में पंच के 12 पदो के लिए 15, सरपंच के 1 पद के लए 2, जनपद सदस्य के 1 पद के लिए 2, अम्बागढ़ चौकी जनपद में पंच के 20 पदों के लिए 25, सरपंच के 1 पद के लिए 2, जनपद सदस्य के 1 पद के लिए 4, मोहला जनपद में पंच के 5 पदों के लिए 5, मानपुर पंच के 11 पदों के लिए 11, डोंगरगढ़ में पंच के 3 पदों के लिए 3, सरपंच के 1 पद के लिए 2, जनपद सदस्य 1 पद के लिए 2, खैरागढ़ जनपद में पंच के 10 पदों हेतु 13, सरपंच के 3 पदों हेतु 7, जनपद सदस्य के 1 पद के लिए 6, छुईखदान जनपद में पंच के 12 पदों के लिए 16, सरपंच के 1 पद के लिए 1, जनपद सदस्य के 1 पद के लिए 4, अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं।

धमतरी जिले में धमतरी जनपद में सरपंच के 3 पदों हेतु 5, पंच के 11 पदों हेतु 24, कुरूद जनपद में सरपंच के 3 पद हेतु 14, पंच के 14 पद हेतु 32, जनपद सदस्य के 1 पद हेतु 4, नगरी जनपद में पंच के 8 पद हेतु 10, सरपंच के 1 पद हेतु 1, जनपद सदस्य के 1 पद हेतु 5, मगरलोड़ जनपद में पंच के 11 पदों हेतु 21 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं।

महासमुंद जिले के महासमुंद जनपद में जनपद सदस्य के 2 पद के लिए 9, पंच के 12 पदों के लिए 16 ,सरपंच के 1 पद के लिए 0, बागबाहरा जनपद में पंच के 13 पदों हेतु 11, सरपंच के 3 पद हेतु 7, पिथौरा जनपद में पंच के 20 पदों हेतु 26, सरपंच के 7 पद हेतु 20, बसना जनपद में पंच के 7 पदों हेतु 9 और सरायपाली जनपद में पंच के 15 पदों हेतु 16, सरपंच के 4 पदो के लिए 14, अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये हैं।

रायपुर जिले के आरंग जनपद में जनपद सदस्य के एक पद के लिए 2 ,सरपंच के  4 पदों के लिए 12 ,पंच के 12 पदों के लिए 13, अभनपुर जनपद में जनपद सदस्य के एक पद के लिए  6 ,सरपंच के 2 पदों  के लिए 3, पंच के 13 पदों के लिए 19, धरसींवा जनपद में पंच के 16 पदों के लिए 23, तिल्दा जनपद सरपंच के 3 पदों  के लिए 12, पंच के 12 पदों के लिए रायपुर जनपद में जनपद सदस्य के 2 पदों के लिए 9, सरपंच के 9 पदों के लिए 27, पंच के 53 पदों के लिए 68 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं।

बलरामपुर जिले के बलरामपुर जनपद में पंच के 7 पदों के लिए 12, राजपुर जनपद में जनपद सदस्य के एक पद के लिए 2, पंच के 6 पदों के लिए 5, रामचन्द्रपुर जनपद में पंच के 4 पदों के लिए 5, सरपंच के 1 पदों के लिए 7, जनपद सदस्य के 1 पदों के लिए 3, शंकरगढ़ जनपद में पंच के 10 पदों के लिए 14, सरपंच के 1 पद के लिए 4, वाड्रफनगर जनपद में पंच के 8 पदों के लिए 11, कुसमी जनपद में पंच के 6 पदों के लिए 6, अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं।

गरियाबंद जिले के जनपद पंचायत गरियाबंद में पंच के 20 पदों के लिए 19, जनपद सदस्य के 1 पद के लिए 4, छुरा जनपद में जनपद सदस्य के 1 पद के लिए 4, पंच के 3  पदों के लिए 3, फिंगेश्वर जनपद में पंच के 7 पदों के लिए 11, मैनपुर जनपद में पंच के 12 पदों के लिए 8, देवभोग जनपद में पंच के 8 पदों के लिए 9, अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं।

कोण्डागांव जिले के जनपद पंचायत कोण्डागांव में पंच के 8 पदों के लिए 8, सरपंच के 2 पदों के लिए 6, जनपद सदस्य के 1 पद के लिए 1, केशकाल जनपद में पंच के 10 पद के लिए 12, सरपंच के 1 पद के लिए 1, फरसगांव जनपद में पंच के 4 पदों के लिए 6, माकड़ी जनपद में पंच के 2 पदों के लिए 2, बड़ेराजपुर जनपद में पंच के 7 पदों के लिए 6, अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं।

बलौदाबाजार भाठापारा जिले के जनपद पंचायत बलौदाबाजार में पंच के 17 पदों के लिए 35, सरपंच के 6 पदों के लिए 11, जनपद सदस्य के 1 पद के लिए 8, भाठापारा जनपद में पंच के 7 पद के लिए 11, सरपंच के 4 पद के लिए 15, सिमगा जनपद में पंच के 24 पदों के लिए 46, कसड़ोल जनपद में पंच के 19 पदों के लिए 20, सरपंच के 2 पद के लिए 7, बिलाईगढ़ जनपद में पंच के 8 पदों के लिए 11, सरपंच के 3 पदो के लिए 14, पलारी जनपद में पंच के 7 पदों के लिए 10, सरपंच के 1 पद के लिए 3, अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं।

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के जनपद पंचायत गौरेला में पंच के 2 पदों के लिए 2, सरपंच के 2 पदों के लिए 7, पेण्ड्रा जनपद में पंच के 1 पद के लिए 2, सरपंच के 1 पद के लिए 2, मरवाही जनपद में पंच के 14 पदों के लिए 27, सरपंच के 1 पद के लिए 5, अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं।

जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत नवागढ़ में पंच के 9 पदों के लिए 17, बलौदा जनपद में पंच के 10 पद के लिए 11, सरपंच के 1 पद के लिए 4, अकलतरा जनपद में पंच के 6 पदों के लिए 8, सरपंच के 1 पद के लिए 3, पामगढ़ जनपद में पंच के 4 पदों के लिए 11, सरपंच के 1 पद के लिए 2, जनपद सदस्य के 1 पद के लिए 5, बम्हनीडीह जनपद में पंच के 7 पदों के लिए 9, सरपंच के 2 पदों के लिए 8, जैजैपुर जनपद में पंच के 7 पदों के लिए 9, सरपंच के 1 पद के लिए 2, सक्ती जनपद में पंच के 7 पदों के लिए 12, सरपंच के 1 पद के लिए 2, मालखरौदा जनपद में पंच के 10 पदों के लिए 12, डभरा जनपद में पंच के 5 पदों के लिए 6, सरपंच के 2 पदों के लिए 4, अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं।

उत्तर बस्तर कांकेर जिले के जनपद पंचायत कांकेर में पंच के 7 पदों के लिए 7, चारामा जनपद में पंच के 6 पद के लिए 8, नरहरपुर जनपद में पंच के 7 पदों के लिए 7, सरपंच के 1 पद के लिए 2, भानुप्रतापपुर जनपद में पंच के 5 पदों के लिए 5, सरपंच के 1 पद के लिए 2, दुर्गकोंदल जनपद में पंच के 3 पदों के लिए 3, अंतागढ़ जनपद में पंच के 5 पदो के लिए 6, कोयलीबेड़ा जनपद में पंच के 164 पदों के लिए 153, सरपंच के 23 पदों के लिए 59 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं।

बस्तर जिले के जनपद पंचायत जगदलपुर में पंच के 9 पदों के लिए 7, सरपंच के 1 पद के लिए 6, बस्तर जनपद में पंच के 18 पदों के लिए 19, बकावन्ड जनपद में पंच के 2 पदों के लिए 2, सरपंच के 1 पद के लिए 3, लोहण्डीगुड़ा जनपद में पंच के 11 पदों के लिए 11, सरपंच के 1 पद के लिए 1, दरभा जनपद में पंच के 6 पदों के लिए 8, सरपंच के 1 पद के लिए 2, तोकापाल, जनपद में पंच के 1 पद के लिए 1, जनपद पंचायत सदस्य के लिए 1 पद के लिए 3, बास्तानार जनपद में पंच के 5 पदों के लिए 4, अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं।

सूरजपुर जिले के जनपद पंचायत सुरजपुर में पंच के 47 पदों के लिए 33, सरपंच के 1 पद के लिए 4, भैयाथान जनपद में पंच के 32 पदों के लिए 30, रामानुजनगर जनपद में पंच के 24 पदों के लिए 12, सरपंच के 2 पद के लिए 0, प्रेमनगर जनपद में पंच के 05 पदों के लिए 03, प्रतापपुर जनपद में पंच के 5 पदों के लिए 6, सरपंच के 1 पद के लिए 4, जनपद सदस्य के 1 पद के लिए 3, ओड़गी जनपद में पंच के 4 पदों के लिए 4, जिला पंचायत सदस्य के लिए 1 पद के लिए 7, अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं।

कबीरधाम जिले के जनपद पंचायत कवर्धा में पंच के 8 पदों के लिए 13, सरपंच के 2 पद के लिए 8, सहसपुर लोहारा जनपद में पंच के 2 पदों के लिए 2, सरपंच के 1 पद के लिए 5, बोड़ला जनपद में पंच के 12 पदों के लिए 13, सरपंच के 5 पदों के लिए 13, पण्डरिया जनपद में सरपंच के 4 पदों के लिए 0, पंच के 10 पदों के लिए 18, अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं।