छत्तीसगढ़ में कोरोना मौतों का आंकड़ा 10 हजार पार

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कोरोना से 208 नई मौतों के साथ अब तक का मौतों का आंकड़ा 10 हजार पार कर गया| वहीं 13628 नए मरीज के साथ संक्रमित लोगों का आंकड़ा 8 लाख से आगे निकल गया है| छत्तीसगढ़ में हर रोज नये मरीज 10 हजार से ज्यादा मिल रहे हैं|

0 23

- Advertisement -

रायपुर| छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कोरोना से 208 नई मौतों के साथ अब तक का मौतों का आंकड़ा 10 हजार पार कर गया| वहीं 13628 नए मरीज के साथ संक्रमित लोगों का आंकड़ा 8 लाख से आगे निकल गया है| छत्तीसगढ़ में हर रोज नये मरीज 10 हजार से ज्यादा मिल रहे हैं|

प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 131245 हो गए हैं। आज 13628 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई, वहीं 13039 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।

राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज /रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 688918 है।

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 443, राजनांदगांव 506, बालोद 429, बेमेतरा 192, कबीरधाम 450, रायपुर 818, धमतरी 430, बलौदाबाजार 711, महासमुंद 454, गरियाबंद 290, बिलासपुर 605, रायगढ़ 1238, कोरबा 801, जांजगीर-चांपा 1144, मुंगेली 638, जीपीएम 318, सरगुजा 542, कोरिया 589, सूरजपुर 661, बलरामपुर 598, जशपुर 541, बस्तर 198, कोंडागांव 299, दंतेवाड़ा 78, सुकमा 74, कांकेर 452, नारायणपुर 48, बीजापुर 78 व अन्य राज्य 3 में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के गुरुवार दिये आंकड़ों के मुताबिक कुल 9950 लोगों की मौत हुई थी, जबकि शुक्रवार मौत का आंकड़ा 10158 पहुंच गयी है। इस प्रकार 208 नए लोगों की मौत हुई है।

छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कुल 830117 संक्रमित मिले है,जिसमें 688918 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है। 10158 की मृत्यु हो चुकी है। शेष 131041 मरीजों का उपचार जारी है। प्रदेश में लगातार   संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है हर रोज नये मरीज 10 हजार से ज्यादा मिल रहे हैं|

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.