प्रेमी कोरोना से गंभीर, प्रेमिका ने फांसी लगाई  

पूर्णिमा साहू नामक महिला का प्रेमी कोरोना से संक्रमित

0 76

- Advertisement -

बलौदाबाजार| छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण के साथ कोरोना मरीजों के दहशत, अवसाद और हताशा में आकर ख़ुदकुशी की घटनाएँ तेजी से सामने आती जा रही हैं| वहीँ संक्रमित के परिजन भी इसका शिकार होते नजर आने लगे हैं| ताजा मामला छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले का है|

बेमेतरा निवासी बलौदाबाजार में रह रही पूर्णिमा साहू नामक महिला का प्रेमी कोरोना से संक्रमित हो गया था| उसे गंभीर हालत में रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका इलाज जारी है|

इधर कोरोना संक्रमित अपने प्रेमी के इस हालत को बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने अपने घर में फांसी लगा ली| शुक्रवार शाम उसका शव पंखे से लटकता मिला|

बताया गया कि पूर्णिमा साहू नामक यह महिला महीने भर पहले ही बेमेतरा ग्राम कठिया निवासी अपने पति को छोड़ युवक के साथ भागकर बलौदाबाजार पहुंची थी। वह बलौदाबाजार में नेवरा के वार्ड 15 में किराये के मकान में अपने प्रेमी सुरेंद्र साहू के साथ रह रही थी।

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक पूर्णिमा का प्रेमी सुरेंद्र साहू  कुछ दिन पहले ही संक्रमित हुआ है। उसे नेवरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था| तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर रायपुर  के एक निजी अस्पताल के आईसीयू भर्ती है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि पूर्णिमा साहू का पड़ोस में रहने वाले सुरेंद्र साहू के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। होली के बाद महिला अपने पति के सामने ही प्रेमी के साथ रहने की बात कही और उसके साथ चली गई थी।

पूर्णिमा ने शुक्रवार शाम करीब साढ़े 6 बजे साड़ी का फंदा बना पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। सूचना पर पुलिस जब पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांकने पर पता चला कि महिला का शव लटक रहा है। फिलहाल पुलिस ने कोविड टेस्ट के लिए उसका शव भिजवाया है।

पुलिस के मुताबिक उसके प्रेमी सुरेंद्र के गंभीर होने के कारण उसका बयान नहीं लिया जा सका है। परिजनों के बयान के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.