छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर सड़क हादसे में 4 की मौत

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के तेलंगाना सीमा पर सड़क हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई बुरी तरह से घायल हो गये.

0 101
Wp Channel Join Now

जगदलपुर| छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के तेलंगाना सीमा पर सड़क हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई बुरी तरह से घायल हो गये. यह घटना शुक्रवार तड़के साढ़े तीन से चार बजें के बीच घटी जब एक बस ट्रक से टकरा गई.  हादसे में अब तक दो महिला समेत चार लागों के मरने की पुष्टि पुलिस ने की है.

यह हादसा तेलंगाना के सूर्यापेट-खम्मम नेशनल हाइवे पर हुआ है. जगदलपुर की गुप्ता ट्रेवल्स की बस ओडिशा से हैदराबाद के लिए रवाना हुई थी. तड़के यह बस यात्रियों को लेकर सुकमा होते हुए हैदराबाद की तरफ जा रही थी, तभी बीच रास्तें में कोहरे के कारण बस के चालक को सड़क पर खड़ी ट्रक दिख नहीं पाया, जिसके कारण तेज रफ्तार बस रेत से भरे ट्रक से जा टकराई. हादसे में बस के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

जानकारी मिलते ही तेलंगाना के सूर्यापेट डीएसपी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं हादसे में अब तक 2 महिला और 2 पुरूषों की मौत की पुष्टि पुलिस ने की है. बताया जा रहा है कि कई यात्रियों को गंभीर चोट आई है, जिनका इलाज जारी है. पुलिस मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच में जुटी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.