मुठभेड़ में इनामी महिला नक्सली मारी गई

बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र के गुमलनार में आज सुबह   मुठभेड़ में 2 लाख रूपये की इनामी एक महिला नक्सली मारी गई। उसकी पहचान पायके वेको भैरमगढ़ जिला बीजापुर के रूप में की गई है| इलाके में  सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है।

0 296
Wp Channel Join Now

 

 दंतेवाड़ा | बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र के गुमलनार में आज सुबह   मुठभेड़ में 2 लाख रूपये की इनामी एक महिला नक्सली मारी गई। उसकी पहचान पायके वेको भैरमगढ़ जिला बीजापुर के रूप में की गई है| इलाके में  सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है।

दंतेवाड़ा एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने बताया कि गीदम थाना क्षेत्र के गुमलनार के पास सोमवार को सुबह 6:30 बजे जवानों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली भाग खड़े हुए।

मुठभेड़ के बाद मौके से एक महिला का शव बरामद किया गया जिसकी पहचान   पायके वेको के रूप में हुई है। 24 वर्षीय 2 लाख की इनामी नक्सली पायके वेको पल्लेवाया भैरमगढ़ जिला बीजापुर की निवासी थी। वह पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी  की सदस्य थी।

दंतेवाड़ा एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने बतया की राष्ट्रीय राजमार्ग पर नक्सलियों के एकजुट होने की सुचना पर  मिलते ही डीआरजी को रवाना किया गया था  जवानों के पहुँचते ही  नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।  जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली वहां से भाग निकले।

मुठभेड़ के बाद घटनास्स्थल की तलाशी के  मृत महिला नक्सली के शव के अलावा देशी बंदूक, पिट्टू, 2 किलो वजनी आईईडी बम, काली वर्दी,जूता, दवा समेत भारी मात्रा में दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद की है।

मुठभेड़ में और नक्सलियों के घायल होने या मारे जाने की बात कही गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.