बस्तर : कैम्प में BSF जवान की गोली मार ख़ुदकुशी

 बस्तर के कांकेर जिले के  कोड़ेकुरसी थाना क्षेत्र के करकापाल कैम्प में मंगलवार दोपहर BSF के एक जवान ने गोली मारकर ख़ुदकुशी कर ली | कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है| घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है |

0 58

- Advertisement -

deshdigital

जगदलपुर| बस्तर के कांकेर जिले के  कोड़ेकुरसी थाना क्षेत्र के करकापाल कैम्प में मंगलवार दोपहर BSF के एक जवान ने गोली मारकर ख़ुदकुशी कर ली | कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है| घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है |

- Advertisement -

मिली जानकारी के मुताबिक  करकापाल कैम्प में घटना मंगलवार को करीब दोपहर 1 बजे घटी| लक्ष्मण नामक BSF  जवान के  खुद को गोली मार लिए जाने के बाद  कैम्प में अफरा तफरी मच गई थी| जख्मी जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया था, जहां डाक्टरों ने  उसे मृत घोषित कर दिया|

BSF जवान लक्ष्मण ने खुद को गोली क्यों मारी, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. जबकि BSF के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं|

बता दें बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाके में तैनात जवानों की ख़ुदकुशी  प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है | आंकड़ों के मुतबिक साल 2007 से साल 2019 तक सुरक्षा बल के 201 जवानों ने ख़ुदकुशी  की है. इसमें राज्य पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान भी शामिल हैं |

Leave A Reply

Your email address will not be published.