आईटीबीपी के जवान ने फांसी लगा की आत्महत्या

0 48

- Advertisement -

नारायणपुर| छतीसगढ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के  नारायणपुर जिले में आईटीबीपी के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है|आत्महत्या का कारण अज्ञात है|
सूत्रों के मुताबिक आत्महत्या करने वाला जवान आईटीबीपी- 29 बटालियन का था और फरसगांव थाने के कैम्प में पदस्थ था|

भुपेश सिंह नामक जवान देर रात बैरक में फांसी का फंदा बना कर झूल गया| मृतक जवान उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला था|

- Advertisement -

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आत्महत्या किये जाने के कारणों का पता लगा रही ह|

बस्तर में पिछले कुछ महीने में जवानों द्वारा आत्महत्या करने के मामले काफी बढ़े हैं|

Leave A Reply

Your email address will not be published.