विचाराधीन कैदी की लाश फांसी पर लटकी मिली, ख़ुदकुशी ?

0 103
Wp Channel Join Now

रायगढ़| रायगढ़ जिले के  सारंगढ उप जिला जेल में आज एक विचाराधीन कैदी की लाश  फांसी पर लटकी मिली| अनुमान है की उसने फांसी लगा ख़ुदकुशी कर ली| मृतक के परिजनों ने साजिश की आश्म्नका जाहिर करते जाँच की मांग की है|

 सरिया थाना इलाके का पास्को एक्ट मामले में निरूद्घ कैदी की लाश जेल के भीतर बने रसोई घर के बगल में खाली कमरे मे फांसी पर लटकी मिली|

बताया गया कि सरिया पुलिस ने मृतक विचाराधीन कैदी दीपक मराठा को साल भर पहले लाकडाउन के दौरान पाक्सो एक्ट  मामले में गिरफ्तार किया  था।

न्यायालय के आदेश के बाद उसे  सारंगढ जेल में दाखिल किया गया था।

सूत्रों के मुताबिक   शनिवार सुबह लगभग 10 बजे दीपक का शव जेल के भीतर किचन के बाजू में बने रूम में फांसी के फंदे पर लटकता देखा गया।

साथी बंदियों ने इसकी जानकारी जेल पहरियों को दी|

न्यायिक दंडाधिकारी के दिशा निर्देश में कानूनी कार्यवाही के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा गया। मामले की जाँच की जा रही है|

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.