छत्तीसगढ़: शराबी पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगा ली फांसी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग के मरवाही थाना इलाके में शराबी पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांसी लगा ली | बताया जाता है कि पत्नी के शराब पीकर रोज झगड़ा करने से वह परेशान था |

0 63
Wp Channel Join Now

बिलासपुर|  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग के मरवाही थाना इलाके में शराबी पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांसी लगा ली | बताया जाता है कि पत्नी के शराब पीकर रोज झगड़ा करने से वह परेशान था | आरोपी मृतक लोनिवि का सेवानिवृत कर्मचारी था |

पुलिस के मुताबिक मरवाही के करगीकला गांव निवासी समय लाल पनिका  लोक निर्माण विभाग  का सेवानिवृत कर्मचारी था। वह अपनी दूसरी पत्नी सुशीला बाई के साथ रहता था। सुशीला उसकी थी।

बताया जा रहा है कि सुशीला शराब पीने की आदी थी | दोनों में अक्सर  विवाद होता रहता था। इसके चलते कई बार सामाजिक बैठक भी बुलाई गई थी । लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

कल दोपहर पडोसी महिला ने समय लाल के घर का दरवाजा खुला देख झाँका तो समय लाल फांसी पर लटका हुआ था |  उसने इसकी जानकारी सरपंच को दी | ग्रामीण जब पहुंचे तो उसकी पत्नी सुशीला  का शव भी निचे पड़ा पाया | उसके गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया था |

Leave A Reply

Your email address will not be published.