छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री से बलात्कार

छत्तीसगढ़ी फिल्मों की एक  अभिनेत्री  से बलात्कार का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक स्क्रिप्ट राइटर ने झांसा देकर  अपने घर ले  जाकर   बलात्कार किया. इसमें तीन अन्य साथियों ने भी  साथ दिया।

0 329
Wp Channel Join Now

बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ी फिल्मों की एक  अभिनेत्री  से बलात्कार का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक स्क्रिप्ट राइटर ने झांसा देकर  अपने घर ले  जाकर   बलात्कार किया. इसमें तीन अन्य साथियों ने भी  साथ दिया। अभिनेत्री से आरोपी ने शादी का झांसा दिया और  साल भर तक दैहिक शोषण करता रहा।  शादी से  इंकार पर अब अभिनेत्री ने मस्तूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी आरोपी फरार बताये गये हैं।

बताया गया कि  जांजगीर-चांपा जिला निवासी 23 साल की इस अभिनेत्री की पहचान  फिल्मों में काम करने के दौरान मस्तूरी  के वेद परसदा गांव निवासी नारायण साहू से हुई थी। नारायण साहू छत्तीसगढ़ी फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखता है और एक मूवी के प्रोडक्शन की तैयारी कर रहा है। अभिनेत्री ने पुलिस को बताया कि अप्रैल 2021 में वह अपनी एक सहेली और नारायण साहू व उसके साथी नारायण भोई के साथ एक मूवी की शूटिंग के लिए रायपुर गई थी।

शूटिंग खत्म होने के बाद चारों ट्रेन से रात करीब 11 बजे बिलासपुर स्टेशन पहुंचे। वहां पर नारायण साहू ने अभिनेत्री से कहा कि रात बहुत हो गई है। ऐसे में उनके साथ उनके गांव चले और वहां खाना खाने के बाद आराम कर सुबह चले जाना। एक ही फील्ड से होने के कारण एक्ट्रेस ने उस पर भरोसा कर लिया और अपनी सहेली के साथ नारायण साहू के घर पहुंच गई। वहां पर अभिनेत्री और उसकी सहेली को एक कमरा दिया और खुद अपने साथी नारायण भोई के साथ दूसरे कमरे में सोने चला गया।

अभिनेत्री का आरोप है कि देर रात नारायण साहू और नारायण भोई ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। उसने जैसे ही दरवाजा खोला दोनों अंदर घुस आए और नारायण भोई उसकी सहेली को खींचकर दूसरे कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। इसके बाद नारायण साहू ने रात भर अभिनेत्री से दुष्कर्म किया। सुबह जब एक्ट्रेस ने पुलिस में जाने की बात कही तो नारायण साहू ने उससे कहा कि वह प्यार करता है और शादी करना चाहता है। इस दौरान दो अन्य लोग आ गए। उन्होंने और नारायण भोई ने  रिपोर्ट नहीं करने के लिए समझाया।

उनकी बातों में आकर अभिनेत्री ने रिपोर्ट नहीं दर्ज करवाई। इसके बाद अभिनेत्री मार्च 2022 तक आरोपी नारायण साहू के साथ ही लिव इन में रहने लगी। अभिनेत्री का आरोप है कि जब भी शादी की बात करती नारायण साहू टाल जाता। अब उसने शादी से इनकार कर दिया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.