अपने अफसर की प्रताड़ना से तंग फांसी लगाई !

अपने अफसर की प्रताड़ना से तंग  केन्द्रीय सहकारी बैंक पेंड्रा के चपरासी ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली | मृतक की जेब से मिले   सुसाइड नोट में यह जानकारी सामने आई है |

0 91

- Advertisement -

बिलासपुर | अपने अफसर की प्रताड़ना से तंग  केन्द्रीय सहकारी बैंक पेंड्रा के चपरासी ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली | मृतक की जेब से मिले   सुसाइड नोट में यह जानकारी सामने आई है |

मिली जानकारी के मुताबिक केन्द्रीय सहकारी बैंक पेंड्रा में पदस्थ बसंत कुमार यादव की फांसी पर टंगी  लाश आज सुबह बाथरूम में उसकी पत्नी ने देखा | उअसने अपने मकान मालिक को इसकी जानकारी दी जिसने पुलिस को इसकी सूचना दी |

- Advertisement -

मृतक की पत्नी के मुताबिक  शनिवार शाम को वे सामान्य थे|  रात में खाना खाकर सो गये  थे। आज रविवार अलसुबह बिस्तर पर जब उन्हें नहीं पाया तो उन्हें ढूंढने लगी | सुबह शायद बाथरूम में हो इस लिहाज से पहुंची तो उन्हें फांसी पर लटके पाया |

मौके पर पहुंची पुलिस को  मृतक की जेब से दो सुसाइड नोट मिले हैं |    जिसमें बैंक शाखा के प्रबंधक विनय साहू द्वारा उन्हें परेशान करने और धमकी देने से तंग आकर खुदकुशी करने की बात लिखी  है। पुलिस  मर्ग कायम कर  जाँच में जुटी हुई है |

इधर मृतक के परिजन उक्त शाखा  प्रबंधक की गिरफ्तारी को लेकर लाश लेकर थाने पहुँच गए | पुलिस ने समझा बुझाकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना किया |

Leave A Reply

Your email address will not be published.